28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपति गिन रहा था अपने आखिरी पल, पत्नी ने मोबाइल पर स्टेटस...

पति गिन रहा था अपने आखिरी पल, पत्नी ने मोबाइल पर स्टेटस लगाकर दे दी जान, पुणे में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार

Published on

पुणे:

पुणे के आळंदी में एक दुखद घटना घटी। कैंसर से जूझ रहे पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इंद्रायणी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। यह घटना पुणे जिले के आळंदी में हुई। मृतक दंपती मूल रूप से नांदेड के रहने वाले थे। लेकिन वे पुणे में रहते थे। रविवार को पति-पत्नी की मौत के बाद आळंदी में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। गंगाधर चक्रावार (65 वर्ष) और गंगाणी उर्फ मंगल चक्रावार (55 वर्ष) मरने वालों के नाम हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।

क्या है मामला?
चक्रावार दंपती नांदेड शहर के चौफाला के रहने वाले थे। पांच साल पहले पूरा परिवार पुणे के आळंदी में रहने आ गया था। पति-पत्नी दोनों आळंदी के गुरु महाराज और ज्ञानेश्वर माऊली के दरबार में सेवा करते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। इसी दौरान गंगाधर चक्रावार को कैंसर का पता चला। उनका पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन, उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने को कहा।

इंद्रायणी नदी में कूदकर की आत्महत्या
गंगाधर चक्रवार घर पर अपनी अंतिम सांसें गिन रहे थे। उनकी पत्नी गंगाणी को यह अहसास हो गया कि उनके पति का अंतिम समय करीब है। रविवार को उन्होंने कहा कि वह ज्ञानेश्वर महाराज के दर्शन के लिए जा रही हैं और घर से निकल गईं। उन्होंने माऊली के दर्शन किए। बाद में उन्होंने इंद्रायणी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल में स्टेटस भी डाला कि मैं देव दर्शन के लिए जा रही हूं।

एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार
पत्नी के घर से निकलने के बाद घर में पति ने भी अंतिम सांस ली। उधर, मां के घर नहीं लौटने पर बच्चों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच देर रात बच्चों को सूचना मिली कि उनकी मां का शव आळंदी की इंद्रायणी नदी में मिला है। इस घटना से चक्रावार परिवार को गहरा सदमा लगा है। रविवार दोपहर को आळंदी में नदी के किनारे एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि गंगाधर और गंगाणी एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वे हमेशा साथ रहते थे और साथ ही मरना चाहते थे।

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...