7.2 C
London
Wednesday, December 3, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, अपना ही रेकॉर्ड...

चीन ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, अपना ही रेकॉर्ड तोड़ने को तैयार, बादल से ऊपर गुजरेंगी गाड़ियां

Published on

बीजिंग:

चीन ने एक बार फिर इंजीनियरिंग का कमाल दिखाया है। चीन के इंजीनियरों ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाने का कारनामा किया है। चीन के हुआजियांग में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल की हैरान करने वाली ड्रोन फुटेज सामने आई है, जिसमें इसे बनते हुए दिखाया गया है। पुल को इस साल खोला जाना है। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज लंदन के गोल्डेन गेट ब्रिज से 9 गुना ऊंचा है। वहीं पेरिस के एफिल टॉवर की ऊंचाई से यह दोगुना है। हैरतअंगेज फुटेज में पुल के निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियर काम को अंतिम रूप देते दिखाई दे रहे हैं।

पुल के बराबर से गुजरते हैं बादल
चीन में बन रहा यह पुल इतना ऊंचा है कि निर्माण कार्य के दौरान बादलों को इसके साथ गुजरते देखा जा सकता है। यह पुल बेइपन नदी के ऊपर बना हुआ है। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट के अनुसार, हुआजियांग ग्रैंड कैनियन पुल 2.9 किलोमीटर लंबा और नदी से 2050 फीट ऊपर है। पुल का केंद्रीय भाग 93 खंडों से बना है और इसका कुल वजन 22,000 टन है। यह एफिल टॉवर के कुल वजन का तीन गुना है।

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
यह पुल अपने उद्घाटन के साथ ही विश्व रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, वर्तमान में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब चीन के पास ही है। यह गुइझोऊ प्रांत में बेइपानजियांग पुल के नाम है, जो हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज से लगभग 320 किमी उत्तर में है। चार लेन के यातायात वाले इस पुल का निर्माण 2016 में पूरा हुआ था और यह बेइपान नदी पर 1788 फीट ऊंचा है।

हुआजियांग पुल खुलने के बाद स्थानीय लोगों को कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलने वाली है। वर्तमान में विशाल घाटी को पार करने में कम से कम एक घंटा बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन इस विशाल पुल को लोगों के लिए खोल दिए जाने के बाद यह दूरी महज 2 से 3 मिनट रह जाएगी। खास बात है कि 29.2 करोड़ डॉलर की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और महज तीन साल में यह खुलने के लिए लगभग तैयार है।

Latest articles

निगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उप यंत्री बीएलओ के सहायक के रूप में करेंगे कार्य

भोपाल।नगर निगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उपयंत्री बीएलओ के सहायक के रूप...

किसानों के अधिकारों की रक्षा को लेकर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

भोपाल।किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस...

राजा भोज एयरपोर्ट फिर शामिल हुआ सर्वाधिक आवागमन वाले हवाई अड्डों में

भोपाल।राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट ने यात्रियों की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाते हुए...

एम्स भोपाल में क्रायोफोलास्टी प्रक्रिया से कैंसर रोगी को मिली राहत

भोपाल।एम्स भोपाल के एनेस्थीसिया विभाग ने कैंसर पीड़ित एक रोगी को अत्याधुनिक क्रायोफोलास्टी प्रक्रिया...

More like this

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...

अमेरिका ने चाय–कॉफी मसालों पर 50% टैरिफ घटाया

नई दिल्ली।अमेरिका ने भारत से जाने वाले चाय, मसाले, जूस, टमाटर पेस्ट और कुछ...