15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

Published on

हांगकांग।
हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 279 लोग घायल हैं। प्रभावित कॉम्प्लेक्स में कुल 8 इमारतें थीं, जिनमें से हर इमारत 35 मंजिलों की थी और इनमें करीब दो हजार अपार्टमेंट मौजूद थे। आग की शुरुआत वांग फुक कोर्ट के एक टावर के बाहर लगे बांस के मचान से हुई, जिस पर मरम्मत का काम चल रहा था।

तेज हवा और जलते हुए मचान के कारण आग तेजी से फैलते हुए एक इमारत से दूसरी इमारत में जा पहुँची। पूरे 20 घंटे बाद भी आग को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका।पुलिस ने घटना के संबंध में ठेकेदार सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आग की लापरवाही या गैर-इरादतन हत्या के शक जताया गया है। पुलिस ने फिलहाल इनके बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

Read Also: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बर्फीलाल कनौजिया की पत्नी विमला कनौजिया का निधन

ताइ पो में लगी इस आग को लेवल-5 श्रेणी में रखा गया है, जो हांगकांग में सबसे गंभीर श्रेणी मानी जाती है। हादसे के बाद प्रशासन ने अस्थायी शेल्टर तैयार किए, जिनमें करीब 900 लोगों को रखा गया है। ये शेल्टर वांग फुक कम्युनिटी हॉल और तुंग चेओंग स्ट्रीट लेजर बिल्डिंग में बनाए गए हैं।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...