24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालनई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। बस ऑपरेटरों ने दो मार्च से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यह हड़ताल होली से ठीक दो दिन पहले शुरू होने वाली है, जिससे प्रदेशभर में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि नई परिवहन नीति के तहत परमिट प्रक्रिया को जटिल और महंगा बना दिया गया है। उनका आरोप है कि रूट आवंटन और रिन्यूअल की प्रक्रिया में अनावश्यक बदलाव किए गए हैं, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। डीजल एवं अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि के बावजूद किराए में अपेक्षित संशोधन नहीं किया गया है।

बस संचालकों ने यह भी आरोप लगाया कि परमिट नियमों के उल्लंघन पर भारी आर्थिक दंड और परमिट निरस्त करने के कड़े प्रावधान किए गए हैं। उनका कहना है कि सरकारी और नगर परिवहन को प्राथमिकता देकर निजी बसों के रूट सीमित किए जा रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यदि हड़ताल लागू होती है तो प्रदेश के प्रमुख शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बस सेवाएं प्रभावित होंगी। होली के मद्देनजर ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ है, ऐसे में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इधर, परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि हड़ताल से पहले बस ऑपरेटरों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार संवाद के माध्यम से मुद्दों का समाधान चाहती है और नई नीति किसी के खिलाफ नहीं है। प्रदेश में संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई है।

Read Also :- हथाईखेड़ा की सरकारी जमीन भू—माफिया ने बेची,भू—माफिया में हड़कंप

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...