10.2 C
London
Sunday, April 12, 2026
Homeखेलये कैच नहीं मैच था... रजत पाटीदार ने ये क्या कर दिया,...

ये कैच नहीं मैच था… रजत पाटीदार ने ये क्या कर दिया, हाथ में आया मुकाबला कर दिया दिल्ली के नाम

Published on

बेंगलुरु:

आईपीएल 2025 के एक कांटे के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना आरसीबी से है। इस मैच में आरसीबी की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और बोर्ड पर उसने जैसे-तैसे 163 रन का स्कोर लगाया। एक समय 250 तक पहुंचने का दावा ठोकने वाली आरसीबी की टीम इस मैच में बुरी तरह पिछड़ गई। आरसीबी का यह स्कोर दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी के सामने काफी छोटा नजर आ रहा था। लेकिन दिल्ली की टीम आरसीबी की धारदार गेंदबाजी के सामने फंस गई।

आरसीबी ने किया कमाल
एक छोटे टोटल का बचाव कर रही आरसीबी की टीम ने दिल्ली के खिलाफ कमाल की शुरुआत की। दिल्ली की टीम को सिर्फ 30 रन के स्कोर पर 3 झटके लग गए थे। फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेर पोरेल बिना कुछ करे पवेलियन में वापस लौट चुके थे। एक विकेट यश दयाल के खाते में आया और दो बल्लेबाजों को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। यह आंकड़ा 3 विकेट की जगह 4 भी हो सकता था, लेकिन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार एक कैच को पकड़ने से चूक गए।

यह चौथे ओवर की घटना है। यश दयाल इस ओवर को डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर राहुल के बल्ले की एक टॉप एज लगी और गेंद सीधा हवा में उछल गई। कवर्स पर खड़े कप्तान पाटीदार ने जोर भी बहुत लगाया, लेकिन कैच उनके हाथ से झटक गया। राहुल को विकेट अगर आरसीबी को उस वक्त मिल जाता तो मैच उनके हाथ में आ जाता। लेकिन उस कैच के छूटने के बाद राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार हाफ सेंचुरी भी ठोक दी।

आरसीबी ने जैसे-तैसे बनाए 163 रन
मैच की बात करें तो आरसीबी ने अपनी पारी में कमाल की शुरुआत की थी। आरसीबी ने सिर्फ 5 ओवर में 60 से ज्यादा रन बना दिए। लेकिन इसके बाद टीम बिखरने लगी। इसके बाद आरसीबी ने लगातार विकेट खोए और टीम सिर्फ 163 रन बना पाई। आरसीबी के लिए फिल साल्ट और टिम डेविड ने 37 रन बनाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 25 रन बनाए।

Latest articles

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...