7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यबिहार में शराब लेकर जा रही थी महिलाएं, चंदौली में रैकेट का...

बिहार में शराब लेकर जा रही थी महिलाएं, चंदौली में रैकेट का भंडाफोड़, 22 सदस्य गिरफ्तार

Published on

चंदौली:

उत्तर प्रदेश के चंदौली में शराब तस्करी का मुद्दा गरमाया हुआ है। बिहार बॉर्डर से सटे जनपद चंदौली से बिहार में शराब की तस्करी, किसी से छिपी नही है। बिहार में शराब बंदी है। ऐसे में चंदौली जिले से बिहार शराब की तस्करी, तस्करों के लिए सबसे सेफ बताया जाता है। चर्चाओं के बीच एक बार फिर से अधिकारियों की नींद खुली। एक तरफ जहां बिहार की पटना जीआरपी पुलिस ने चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में छानबीन की। वहीं, दूसरी ओर जिले की अलीनगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और आबकारी की संयुक्त टीम ने मुगलसराय के परशुरामपुर में छापा मार कर कुल 22 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं।

पटना जीआरपी टीम की छापेमारी
ट्रेनों के जरिए बिहार शराब तस्करी को देखते हुए चंदौली पुलिस के साथ बिहार जीआरपी ने सख्ती बरती है। वहीं, दूसरी ओर क्राइम ब्रांच, अलीनगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने भी परशुरामपुर में छापेमारी की। बिहार जीआरपी के एएसपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में टीम पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। पीडीडीयू जंक्शन के आसपास के दुकानों पर जांच पड़ताल की गई। छापेमारी के दौरान 12 से अधिक शराब तस्करों को पकड़ा गया।

हालांकि, बिहार जीआरपी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाबत डीडीयू जीआरपी पुलिस कुछ भी साफ कहने से बच रही है। पटना से आई टीम ने चकिया त्रिमुहानी, डीजल कालोनी, शहर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों के आसपास छापेमारी की। इस सबंध में एएसपी ने कुछ नहीं बताया।

चंदौली पुलिस, आबकारी की छापेमारी
शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी का सिलसिला यहीं नही थमा। शुक्रवार की देर रात पीडीडीयू सीओ आशुतोष के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, अलीनगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने परशुरामपुर में एक मकान में छापमारी की। यहां से महिला सहित करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिए जाने का सूचना है। मामले में बताया जा रहा कि महिलाओं और पुरुषों के जरिये शराब की तस्करी कराई जा रही थी।

इस पूरे तस्करी मामले में पिट्ठू बैग की भी अहम भूमिका सामने आया है। पिट्ठू बैग के सहारे ही शराब तस्करी को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खुलने-बंद होने के बाद खेला शुरू
चंदौली में पिछले दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में साफ देखा गया कि रात को शराब की दुकान बंद होने के बाद साइड से शराब की सप्लाई की जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि चंदौली जिले में शराब की दुकानें खुलने और बंद होने के बाद पिट्ठू बैग लेकर तस्कर दुकानों पर पहुंचते हैं। बैग भरकर बिहार में शराब की सप्लाई करने निकल पड़ते है।

इस मामले में अधिकारियों के मिलीभगत का अंदेशा जताया जा रहा है। क्यों कि बिना सपोर्ट के तस्करी जैसे वारदात को अंजाम देना उतना आसान नही है। बहरहाल, क्राइमब्रांच और अलीनगर पुलिस की ओर से शराब तस्करों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि कुल 22 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सीओ ने बताया कि कार्रवाई में अवैध शराब की भी बरामदगी हुई है। सीओ के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्तों ने बिहार में शराब सप्लाई करने की बात बताई है। सीओ ने बताया कि पूछताछ सहित आवश्यक अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...