8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में 12 साल की बच्ची का अपहरण, रेप और फिर हत्या......

महाराष्ट्र में 12 साल की बच्ची का अपहरण, रेप और फिर हत्या… आरोपी विशाल गावली ने जेल के टॉयलेट में किया सुसाइड

Published on

कल्याण:

महाराष्ट्र के कल्याण में एक नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोपी विशाल गावली ने नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली। खारघर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और आगे की जांच जारी है। विशाल गावली को जेल के शौचालय में फांसी पर लटका पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये घटना रविवार की सुबह हुई। पुलिस ने गावली के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया है। खारघर पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गावली की उम्र 35 साल थी। सुबह करीब 3.30 बजे जेल के टॉयलेट में लटका हुआ मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गावली टॉयलेट गया और वहां उसने एक तौलिये का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली। जेल के अधिकारियों को बाद में उसका शव मिला। पुलिस को तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर ही पंचनामा किया गया। अधिकारी ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया है ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।

2024 का मामला
बता दें कि विशाल गावली पर आरोप था कि उसने दिसंबर 2024 में कल्याण इलाके में एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसे मार डाला। इस घटना के बाद लोगों में बहुत गुस्सा था और लोग दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। बच्ची 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से गायब हो गई थी। बाद में उसकी बॉडी बापगांव गांव में मिली थी, जो ठाणे रूरल पुलिस के इलाके में आता है। कोलसेवाड़ी पुलिस ने जब जांच की तो गावली और उसकी पत्नी साक्षी को गिरफ्तार किया गया। उन पर किडनैपिंग, रेप, मर्डर, सबूत मिटाने और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत आरोप लगाए गए थे।

पुलिस ने दाखिल की थी 948 पेज की चार्जशीट
फरवरी में कल्याण पुलिस ने इस मामले में 948 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने पहले एक बयान में कहा था कि विशाल गावली ने लड़की के साथ रेप किया और उसे मार डाला, जबकि साक्षी ने बॉडी को बापगांव में फेंकने में उसकी मदद की। इस पूरे मामले ने लोगों को हिला कर रख दिया था। अब गावली की आत्महत्या ने इस कहानी में एक और मोड़ ला दिया है। पुलिस अभी भी जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है। देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...