12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यडोटासरा की घबराहट के पीछे 'पायलट कनेक्शन', सीएम को घेरा तो मंत्री...

डोटासरा की घबराहट के पीछे ‘पायलट कनेक्शन’, सीएम को घेरा तो मंत्री ने दिया चुभने वाला जवाब

Published on

जयपुर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाकर सियासी पारे में उबाल ला दिया है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी भी उन पर जमकर निशाना साध रही है। इधर, डोटासरा के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जमकर पलटवार किया। उन्होंने निशाना साधते हुए डोटासरा की घबराहट वाला कनेक्शन बता दिया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के बढ़ते कदम और पार्टी में बढ़ते कद के कारण उनमें घबराहट हो गई है। इसके कारण वह बिना किसी आधार के गलत बयान बाजी कर रहे हैं।

डोटासरा की घबराहट के पीछे जोगाराम ने यह बताया कनेक्शन
डोटासरा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भजनलाल को जमकर घेरा था। उन्होंने सीएम भजन लाल पर विशेष अधिकार हनन का आरोप लगाया। इसको लेकर अब बीजेपी ने भी डोटासरा पर सियासी हमले करना शुरू कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे डोटासरा में कहीं ना कहीं घबराहट और असुरक्षा की भावना है। इसी के चलते वह बिना किसी आधार के गलत बयान बाजी कर रहे हैं। उनका यह प्रयास केवल अखबारों में सुर्खियों को बंटोरने के लिए है। उनको पता ही नहीं विशेष अधिकार कानून कब लाया जाता है।

संसदीय कार्य मंत्री बोले- विशेषाधिकार हनन का सवाल हीं नहीं
डोटासरा के बयान के जवाब में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा ने तो डोटासरा से बजट पूर्व यहां तक कह दिया था कि यदि कोई विधायक अपने क्षेत्र में विकास करवाने की बात मुझ तक पहुंचाना चाहता है, तो वह आपके मार्फत भी पहुंचा सकता है। मैं प्रदेश के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं और विकास कार्यों को बिना किसी भेद भाव के प्राथमिकता दूंगा। ऐसे में विशेषाधिकार का हनन का सवाल ही नहीं होता।

सीएम को लेकर डोटासरा ने यह दिया था बयान
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भजनलाल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी दिनों में जब भी विधानसभा सत्र चलेगा, तब कांग्रेस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सदन में दिए गए बयान की पालना नहीं होना गंभीर मामला है। सदन में उनकी कही गई बात अहम होती है। उसकी पालना अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। अगर उसकी पालना नहीं होती है, तो यह विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है। इस बारे में पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करके आगामी सत्र में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जाएगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...