8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस देश में सिरप पीने से चली गई 100 बच्चों की जान,...

इस देश में सिरप पीने से चली गई 100 बच्चों की जान, बिक्री पर लगा बैन

Published on

जकार्ता

इंडोनेशियाई सरकार ने बुधवार को सभी सिरप और लिक्विड दवाओं के प्रिसक्रिप्शन और ओवर-द-काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस साल किडनी की चोट के चलते लगभग 100 बच्चों की मौत हो गई है। यह बैन उस फैसले के बाद लिया गया है, जब दक्षिण पूर्व एशियाई देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने किडनी की गंभीर चोट (AKI) से बच्चों की मौतों की संख्या में जनवरी के बाद से हुई आसाधारण बढ़ोतरी की जांच की।

मालूम हो कि इससे पहले गाम्बिया में भारतीय कंपनी की सिरप पीने के बाद लगभग 70 बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी किया था। इंडोनेशियाई खाद्य और औषधि एजेंसी ने कहा कि गाम्बिया में इम्पोर्ट किए जाने वाले सिरप उनके देश में नहीं थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियारिल मंसूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आज तक, हमें 20 प्रांतों से 99 मौतों के साथ 206 मामले मिले हैं।” उन्होंने आगे कहा कि एहतियात के तौर पर, मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्थायी रूप से तरल दवा या सिरप नहीं लिखने के लिए कहा है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एकेआई के मामलों में वृद्धि इस साल जनवरी में शुरू हुई और अगस्त के अंत से इसमें और तेजी आई। उन्होंने कहा, “अगस्त 2022 के अंत से, मंत्रालय और बाल रोग विशेषज्ञ संघ को किडनी की चोट की बढ़ते मामलों की रिपोर्ट मिली है।” इंडोनेशिया में रिपोर्ट किए गए ज्यादातर मामलों में 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। हालिया बढ़ोतरी से पहले, मंत्रालय ने आम तौर पर एक महीने में एकेआई के एक या दो मामले देखे थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...