13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसोमालिया की राजधानी में 26/11 जैसा हमला, अल-शबाब ने होटल हयात पर...

सोमालिया की राजधानी में 26/11 जैसा हमला, अल-शबाब ने होटल हयात पर बोला धावा, अब तक 10 मरे

Published on

मोगादिशु

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल पर शुक्रवार देर रात आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले में कम से कम 10 लोग मार गए हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें कई लोग घायल हुए हैं और आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया है। सुरक्षाबलों ने मोगादिशु के हयात होटल से कई बच्चों समेत अन्य लोगों को रेस्क्यू किया है। मोगादिशु के होटल पर हुआ हमला 26 नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले की याद दिलाता है जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।

आतंकवादियों के इमारत में घुसने से पहले होटल के बाहर विस्फोटों के साथ हमला शुरू हुआ। शनिवार तड़के भी गोलियों की आवाज सुनी गई। सुरक्षाबलों और होटल में छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शनिवार सुबह तक जारी रही। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर कितने आतंकवादी मौजूद हैं। आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है जो सरकारी अधिकारियों के आने-जाने वाली जगहों पर लगातार हमले करता रहता है।

खुद को होटल के कमरे में किया बंद
पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है। हमले के चश्मदीद अब्दुल्लाही हुसैन ने न्यूज एजेंसी एपी को फोन पर बताया, ‘हम होटल की लॉबी के पास चाय पी रहे थे जब हमने धमाके और गोलियों की आवाज सुनी। मैं तुरंत ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद होटल के कमरों की तरफ भागा और खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया।’ उन्होंने बताया कि आतंकी सीधे ऊपर चलते चले गए और गोलियां बरसाने लगे। जब तक सुरक्षाबलों ने आकर मुझे रेस्क्यू नहीं किया मैं अपने कमरे में ही बंद रहा। उन्होंने कहा कि बाहर जाते हुए मैंने देखा कि रिसेप्शन के पास कई शव जमीन पर पड़े हुए हैं।

अल-कायदा का ही धड़ा है अल-शबाब
सरकार के अधिकारी अक्सर मीटिंग के लिए मोगादिशु के होटल हयात में ही मिला करते थे। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं तस्वीरों में एक इमारत से धुआं निकलता देखा जा सकता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवादी संगठन अल-कायदा के जो धड़े हैं, अल-शबाब उन्हीं में से एक है। कोई इसे नाइजीरिया के बोको हराम या फिर पाकिस्तान स्थित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के बरक्स देख सकता है। मुख्य तौर पर सोमालिया स्थित इस संगठन का पूरा नाम हरकत अल शबाब अल मुजाहिदीन है और केन्या से लगती देश की दक्षिणी सीमा पर इसका जबर्दस्त वर्चस्व है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...