11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार में जुंटा सेना के हवाई हमले में 27 की मौत, विद्रोहियों...

म्यांमार में जुंटा सेना के हवाई हमले में 27 की मौत, विद्रोहियों के नियंत्रण वाले गांव में बाजार पर बमबारी

Published on

नेपीडा:

म्यांमार की जुंटा सेना के एक गांव में किए गए हवाई हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार दोपहर हुए इस हमले में 30 लोग घायल भी हुए हैं। विपक्षी समूहों ने कहा है कि हमले में मरने वाले सभी लोग आम नागरिक हैं। हमले का शिकार हुआ पैन हला नाम का गांव मांडले से 65 किलोमीटर दूर सिंगू टाउनशिप में है। यह गांव जुंटा विरोधी गुट MDY-PDF के नियंत्रण में है। MDY-PDF का कहना है कि जुंटा सेना ने भीड़भाड़ वाले बाजार पर हमला किया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में मौतें हुईं।

म्यांमार में 2021 के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है। म्यांमार के जुंटा कहलाने वाले सैन्य शासक और विद्रोही गुट लगातार आमने-सामने हैं। हालिया समय में ये लड़ाई काफी तेज हो गई है। इसी बीच शुक्रवार को जुंटा विरोधी MDY-PDF के नियंत्रण वाले गांव के बाजार पर हमला हुआ है। MDY-PDF के प्रवक्ता ओस्मंड ने बताया कि मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। इस हमले में कम से कम 10 घर तबाह हुए। सैन्य सरकार ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हवाई हमलों की तरफ बढ़ी जुंटा
म्यांमार में 2021 में आंग सान सू की सरकार का सेना ने तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद से ही सैन्य शासक म्यांमार में व्यापक सशस्त्र प्रतिरोध का सामना कर रहे हैं। विद्रोही गुटों ने हालिया समय में लगातार जुंटा को झटके दिए हैं। ऐसे में जुंटा विपक्षी बलों के खिलाफ हवाई हमलों पर ज्यादा निर्भर हो गई है क्योंकि विद्रोही गुटों के पास हवाई हमलों से सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में हवाई हमलों के सामने विद्रोही गुट बेबस नजर आते हैं।

म्यांमार के रिसर्च ग्रुप न्यान लिन थिट एनालिटिका की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तख्तापलट के बाद से अब तक यानी बीते करीब चार साल में 4,100 से ज्यादा हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में कम से कम 2,224 नागरिक मारे गए हैं और 3,400 से ज्यादा घायल हुए हैं। जुंटा सेना और विद्रोही गुटों के लड़ाकों के बीच संघर्ष में आम नागरिक लगातार फंस रहे हैं

म्यांमार में जारी हिंसा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता को बढ़ाया है। इंटरनेशनल कम्युनिटी ने शुक्रवार के हवाई हमले की भी निंदा की है। मानवाधिकार संगठनों ने म्यांमार की सेना और विद्रोही गुटों से हिंसा रोकने का आग्रह किया है। म्यांमार में लगातार चल रही हिंसा से एक बड़ी आबादी के सामने मानवीय संकट खड़ा हो गया है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...