11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की जेलों में 452, पाकिस्तान में 254 कैदी बंद... शरीफ सरकार...

भारत की जेलों में 452, पाकिस्तान में 254 कैदी बंद… शरीफ सरकार ने जंग में गायब 38 लापता सैनिकों की लिस्ट भी सौंपी

Published on

इस्लामाबाद,

भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को एक-दूसरे की जेलों में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की लिस्ट सौंपी है. दोनों देश 2008 के द्विपक्षीय समझौते के तहत साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को ऐसी सूची शेयर करते हैं. भारत की जेलों में 452 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं. जबकि पाकिस्तान की जेल में 254 भारतीय नागरिक बंद हैं. पाकिस्तान ने 1965 और 1971 की जंग में गायब 38 लापता सैनिकों की लिस्ट भी सौंपी है.

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा, पाकिस्तान ने सोमवार को भारत को 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए सैनिकों की एक सूची सौंपी है. जबकि एक-दूसरे की हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया है. नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के जरिए एक-दूसरे की सूची का आदान-प्रदान किया गया है.

पाकिस्तान ने 38 लापता सैनिकों की सूची भी सौंपी
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, 38 लापता सैनिकों की एक सूची भी सौंपी गई है. पाकिस्तान का कहना है कि इन सैनिकों के बारे में माना जाता है कि ये 1965 और 1971 के युद्धों के बाद से भारत की हिरासत में हैं.पाकिस्तान ने बताया कि उसके यहां जेलों में 254 भारतीय बंद हैं. जबकि भारत ने 452 पाकिस्तानी कैदियों के बंद होने की जानकारी दी है. ये सभी कैदी दोनों देशों के नागरिक या मछुआरे हैं.

पाकिस्तान ने रिहाई की मांग की
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि सरकार ने भारत में अपनी सजा पूरी कर चुके सभी पाकिस्तानी कैदियों की तत्काल रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है. पाकिस्तान का कहना था कि शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग कैदियों समेत पाकिस्तानी माने जाने वाले विभिन्न कैदियों की शीघ्र रिहाई का अनुरोध किया है.

पाकिस्तान ने भारत से कैदियों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया. विदेश कार्यालय ने कहा कि सरकार के प्रयासों के तहत 2023 में 62 और चालू वर्ष में 4 पाकिस्तानी कैदियों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित की गई है

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...