23.2 C
London
Monday, July 14, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयरमजान 2025 पर बन रहा अनोखा खगोलीय संयोग, सूर्यग्रहण के साथ होगा...

रमजान 2025 पर बन रहा अनोखा खगोलीय संयोग, सूर्यग्रहण के साथ होगा खत्म, जानें किस तारीख को होगी शुरुआत

Published on

वॉशिंगटन

इस्लामिक कैलेंडर के पवित्र महीने रमजान के लिए दुनियाभर के मुसलमान इंतजार करते हैं। साल 2025 में रमजान महीना फरवरी की अमावस्या के कुछ घंटों बाद शुरू होगा। हालांकि, इस बार रमजान के साथ ही एक खगोलीय घटना भी होने जा रही है। इस साल रमजान और सूर्यग्रहण का एक अनोखा संयोग होने जा रहा है। आइए इस साल रमजान की प्रमुख तारीखों के साथ ही साल के पहले सूर्यग्रहण के बारे में भी जानते हैं, जिसका खगोलविद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रमजान 2025 कब शुरू होगा?
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का पवित्र महीना है। इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित है, जिसमें चांद के आधार पर एक महीने के अंत और दूसरे की शुरुआत को निर्धारित किया जाता है। हालांकि, उनकी पहले से गणना नहीं की जा सकती है, क्योंकि वे अमावस्या के तुरंत बाद अर्द्धचंद्र के दिखने पर निर्भर करते हैं। इसके चलते इस बार रमजान 28 फरवरी शुक्रवार या 1 मार्च शनिवार को शुरू हो सकता है। यह 28 फरवरी को अमावस्या के तुरंत बाद चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगा। इसे रमजान का चांद कहा जाता है।

रमजान कब खत्म होगा?
रमजान का महीना 29 मार्च को आखिरी रोजे के टूटने के साथ (अमावस्या के कुछ ही घंटे बाद) रविवार 30 मार्च या 31 मार्च को खत्म होगा। इनमें से किसी एक तारीख पर दिखने वाले चांद को शव्वाल का चांद कहा जाता है। इसके दिखने के साथ ही शव्वाल का महीना यानी रमजान खत्म हो जाता है और ईद-उल-फितर का त्योहार शुरू हो जाता है।

रमजान के खात्मे के साथ सूर्यग्रहण
इस साल 29 मार्च को अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्यग्रहण होने जा रहा है। यह गहरा आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो उत्तरी अमेरिका पूर्वी भागों में सूर्योदय क समय दिखाई देगा। इसे न्यू ब्रंसविक और कनाडा में सुदूर उत्तरी क्यूबेक सबसे अच्छे स्थान होंगे। पूरे यूरोप में सुबह के मध्य में सूर्य का 94 फीसदी हिस्सा चंद्रमा के पीछे छिपा दिखाई देगा। लगभग 81.4 करोड़ लोग किसी न किसी तरह आंशिक सूर्यग्रहण देखेंगे।

Latest articles

भोपाल से बेरसिया जा रही बस पलटी, कई घायल

भोपाल।भोपाल से बेरसिया जा रही बस पलटी, कई घायल,राजधानी भोपाल से बेरसिया जा रही...

इंटक ने दी विदाई

भेल, भोपालइंटक ने दी विदाई,वाटर टरबाइन के महाप्रबंधक का दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस में ट्रांसफर...

डायरेक्टर ने किया बीएचईएल में 100 किलो वोल्ट एसी /डीसी हाईवोल्टेज टेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन

भेल, भोपालडायरेक्टर ने किया बीएचईएल में 100 किलो वोल्ट एसी /डीसी हाईवोल्टेज टेस्टिंग सिस्टम...

थ्रिफ्ट सोसायटी के संस्था प्रांगण में किया गया 40 सेवानिवृत सदस्यों का सम्मान

भेल, भोपालथ्रिफ्ट सोसायटी के संस्था प्रांगण में किया गया 40 सेवानिवृत सदस्यों का सम्मान,संस्था...

More like this

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...