11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्लेन में छिपकर सिगरेट पीती पकड़ी गई महिला, क्रू ने रोका तो...

प्लेन में छिपकर सिगरेट पीती पकड़ी गई महिला, क्रू ने रोका तो किया भयंकर ड्रामा, लाइटर से की आग लगाने की कोशिश

Published on

प्लेन में सफर करते वक्त यात्रियों के लिए कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करना सख्त अनिवार्य होता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अक्सर फ्लाइट में जरूरी नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं।विमान कानूनों के तहत प्लेन में धूम्रपान करना सख्त मना है क्योंकि इससे विमान में आग लगने का खतरा हो सकता है। ऐसे में इस्तांबुल से साइप्रस जा रही एक प्लेन से चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला यात्री विमान के अंदर खुलेआम धूम्रपान कर रही है। हालांकि, यह वीडियो कुछ दिन पुराना है लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

फ्लाइट में छिपकर पी सिगरेट
हालांकि, ये वीडियो 2019 का बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया था लेकिन ये क्लिप सोशल मीडिया पर अब फिर से वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के वायरल हो रहे इस क्लिप में नीला बुर्का और काला चश्मा पहने एक महिला यात्री विमान के अंदर खुलेआम सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रही है।वह अपने चेहरे को नीचे झुकाकर चुपके से केबिन में सिगरेट का धुआं छोड़ने की कोशिश करती है। तभी फ्लाइट में मौजूद स्टाफ उसे ये करते हुए देख लेते हैं। पकड़े जाने के बाद महिला विमान में हंगामा खड़ा कर देती है।

प्लेन को जलाने की दी धमकी
महिला फ्लाइट स्टाफ से झगड़ा करते हुए और लाइटर से सामने वाली पैसेंजर सीट के कवर को जलाने की कोशिश करती है। वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट महिला का हाथ पकड़कर लाइटर पर पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं। ये तमाशा देख प्लेन में मौजूद बाकी लोग भी घबरा जाते हैं और महिला को रोकने की कोशिश करते हैं।

​डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल से उड़ान भरने वाली प्लेन में एक महिला ने दहशत फैला दी। उसने दावा किया कि वो आतंकवादी है। उसने आगे कहा कि वो FETO नाम के ग्रुप से जुड़ी हुई है, जिसे तुर्की 2016 के तख्तापलट की कोशिश के लिए दोषी ठहराता है। बाद में महिला को विमान से उतारकर हिरासत में ले लिया गया था।

विमान में धूम्रपान को लेकर नियम
आपको बता दें कि विमान कानूनों के मुताबिक विमान में धूम्रपान करने पर पाबंदी है, क्योंकि इससे आग लगने का गंभीर खतरा होता है। प्लेन में सिगरेट पीने पर भारी जुर्माना और गिरफ्तारी भी हो सकती है। यहां तक ​​कि प्लेन से यात्रा करते वक्त धूम्रपान करने पर विमान यात्रा से परमानेंट बैन भी किया जा सकता है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...