12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन... पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की...

नेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन… पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की जाएगी नुकसान की वसूली, सिक्योरिटी घटी

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल में शुक्रवार को राजशाही के समर्थन में हुई हिंसा के बाद सरकार का एक्शन जारी है. ओली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजा ज्ञानेंद्र शाह की सुरक्षा को पूरी तरीके से बदल दिया है. जितने भी सुरक्षाकर्मी उनकी ड्यूटी पर लगे हुए थे उन सबको बदल दिया गया है और साथ ही साथ उनकी सुरक्षा को घटा भी दिया गया है. पहले जहां ज्ञानेंद्र शाह को 25 सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा दी जाती थी उसे घटाकर अब 16 कर दिया गया है. वहीं, हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से की जाएगी.

वहीं, हिंसा के बाद के हालातों का जायजा लेने के लिए जब हम ग्राउंड पर पहुंचे तो हमें कई नजारे देखने को मिले. पहले हम उस बिल्डिंग के सामने पहुंचे जो सबसे पहले प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आई. क्योंकि इसी बिल्डिंग के सामने तीनकुने मैदान में राजशाही को लेकर जनसभा चल रही . जैसे ही यह सभा उग्र हुई सबसे पहले इस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया और इसी बिल्डिंग के ऊपर पत्रकार टीवी कैमरामैन की जलकर मौत हो गई थी.

इसके बाद हम एकीकृत समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर पहुंचे, जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है और यह राजनीतिक दल नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की पार्टी का है जिससे प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया था.

वहीं, शुक्रवार को काठमांडू के सड़कों पर जो हिंसक झड़प हुई थी और जिसमें कई मकान, बिल्डिंग, सरकारी दफ्तर और सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त और आग के हवाले कर दिया गया था उसको लेकर अब काठमांडू नगर निगम ने राजा ज्ञानेंद्र शाह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें इस नुकसान की भरपाई करने का नोटिस थमा दिया है.काठमांडू नगर निगम में राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना ठोका है और जो भी नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने का आदेश दिया है.

बता दें कि नेपाल ने 2008 में संसद द्वारा राजशाही को समाप्त कर दिया था, जिससे यह एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया. हालांकि, हाल ही में राजशाही की बहाली की मांग तेज हो गई है, खासकर जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जनता से समर्थन की अपील की थी. काठमांडू में शुक्रवार को नेपाल की राजशाही की बहाली और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...