11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के बाद अब कनाडा और चीन के बीच ट्रेड वॉर! ड्रैगन...

अमेरिका के बाद अब कनाडा और चीन के बीच ट्रेड वॉर! ड्रैगन ने लगाया 100% टैरिफ

Published on

नई दिल्‍ली ,

अमेरिका और ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के ऐलान के बीच कनाडा और चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू होता दिख रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर आयात शुल्क लगाए जाने के जवाब में चीन ने शनिवार को कुछ कनाडाई एग्रीकल्‍चर और खाद्य उत्पादों पर शुल्क लगाने का ऐलान किया है.

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 20 मार्च से कनाडाई रेपसीड तेल, ऑयलकेक और मटर पर 100% टैरिफ लागू किया जाएगा, जबकि जलीय उत्पादों और पोर्क पर एक्‍स्‍ट्र 25% टैरिफ लगाया जाएगा. चीन ने यह ऐलान तब किया है, जब कनाडा ने चीन की इलेक्ट्रिक वाहनों, स्‍टील और एल्‍युमीनियम प्रोडक्‍ट्स पर टैरिफ लगाया है.

अमेरिका का अन्‍य देशों पर टैरिफ
इससे पहले अमेरिका ने चीन, कनाडा, मैक्सिको और भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. अमेरिका ने चीन पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया है, जबकि कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत पर पारस्‍परिक टैरिफ लगाने की बात कही है. यह टैरिफ 2 अप्रैल से भारत समेत अन्‍य देशों पर अमेरिका द्वारा लगाया जाएगा.

अमेरिका पर भी जवाबी पलटवार
पलटवार करते हुए कनाडा, मैक्सिको और चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ का ऐलान किया है. इन देशों ने अमेरिका से आयात होनी वाली चीजों पर टैरिफ लगा रहे हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 30 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगा दिया. कनाडा ने भी अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 25 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज लगा दिया है.

जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला. ट्रूडो ने ट्रंप के ऊपर कनाडा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रीमियर (Premier of Ontario) डग फोर्ड ने अमेरिका को बत्ती गुल की धमकी दी है. कनाडा के ओंटारियो प्रांत से अमेरिका के तीन राज्यों मिनिसोटा, मिशिगन और न्यूयॉर्क के करीब 15 लाख घरों में ओंटारियो से बिजली की सप्लाई की जाती है.

इसी तरह मैक्सिको ने भी अमेरिकी प्रोडक्‍ट्स पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. वहीं चीन की बात करें तो चीन युद्ध तक की इच्‍छा जाहिर कर दी है. चीन ने अमेरिका पर उतना ही टैरिफ लगाया है, जितना की अमेरिका ने चीन के प्रोडक्‍ट्स पर लगा चुका है.

ट्रेड वॉर की शुरुआत?
अमेरिका के बाद अब कनाडा-चीन के बीच टैरिफ लगाने की जद्दोजहद ट्रेड वॉर जैसी स्थिति पैदा कर रही है. एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि अगर बाकी देश भी ऐसे ही आपस में टैरिफ लगाने का ऐलान करते हैं तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. दुनिया में महंगाई और बढ़ सकती है. साथ ही ग्‍लोबल समेत दुनिया भर के शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ सकता है

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...