9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपत्नी की हत्या कर शव को कड़ाहे में उबाला... बच्चों को देखकर...

पत्नी की हत्या कर शव को कड़ाहे में उबाला… बच्चों को देखकर भी नहीं पसीजा ‘नरपिशाच’ का कलेजा

Published on

कराची

पाकिस्तान में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को कड़ाहे में उबाल दिया। इस घटना को अंजाम देते वक्त अपने छह बच्चों को देखकर भी इस हैवान का कलेजा नहीं पसीजा। उसने बच्चों के सामने ही पत्नी के शव को कड़ाहे में डालकर उबाल दिया। यह घटना कराची शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके की बताई जा रही है। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को इस इलाके में मौजूद एक निजी स्कूल की रसोई में एक कड़ाहे में नरगिस नामक महिला का शव मिला है। शक है कि पति अपनी पत्नी को अन्य पुरुषों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था, जब पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने हत्या कर शव को उबाल दिया।

स्कूल में चौकीदार का काम करता था पति
पुलिस के मुताबिक बजौर एजेंसी का रहने वाला नरगिस का पति आशिक स्कूल में चौकीदार का काम करता था और करीब आठ से नौ महीने से बंद पड़े स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि नरगिस की 15 वर्षीय बेटी ने उन्हें फोन कर इसकी सूचना दी। इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद आशिक अपने तीन बच्चों के साथ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आशिक की तलाश शुरू कर दी है।

बच्चे बेहद डरे और और सदमें में
जियो न्यूज ने जिला पूर्व के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुर रहीम शेराज़ी के हवाले से बताया कि आरोपी के अन्य तीन बच्चों को पुलिस ने अपने पास रखा है। एसएसपी शेराज़ी के मुताबिक बच्चे इस हादसे से बेहद डरे हुए और सदमे में हैं। पुलिस नरगिस के शव को चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल केंद्र ले गई है। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

जबरन अवैध संबंध बनाने को कर रहा था मजबूर!
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि संदिग्ध ने अपनी पत्नी को उनके सामने कड़ाहे में उबालने से पहले तकिये से उसका गला घोंट दिया था। महिला का एक पैर भी उसके शरीर से अलग हुआ मिला। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि आशिक ने नरगिस को अन्य पुरुषों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा करने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...