नई दिल्ली,
ईरान के हमलों से तिलिमिलाए इजरायल ने लेबनान के बाद गाजा पट्टी पर 24 घंटे में 40 बार एयर स्ट्राइक की. उसके फाइटर जेट्स ने हमास आतंकियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की. मिसाइलें और रॉकेट्स दागे. जमीनी लड़ाई में इजरायली सैनिकों ने दर्जनों हमास आतंकियों को मार गिराया है.
हमास आतंकियों को ईरान पैसे, हथियार और अन्य चीजें मुहैया कराता है. इसलिए इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर हमास आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हमले में रॉकेट लॉन्चर्स का भी इस्तेमाल किया गया है. हमले एकदम सटीक तरीके से हमास के ठिकानों पर ही किए जा रहे हैं.
ऑपरेशन के दौरान नुसरत कैंप के बाहरी इलाके में इजरायली सैनिकों ने हमास आतंकियों का ढेर कर दिया है. यहां पर कई ठिकाने उनके कब्जे में थे, जिन्हें इजरायल ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. एक एयरस्ट्राइक ऐसा भी था जिसमें हमास आतंकियों के ड्रोन टीम के ऊपर था. ये टीम आत्मघाती ड्रोन से इजरायल पर हमले करती थी.
इजरायल की सेना ने कहा कि उनकी नहल ब्रिगेड के सैनिकों ने ड्रोन का इस्तेमाल भी किया. जिसकी वजह से हमास आतंकियों के साथ कुछ स्नाइपर्स भी मारे गए हैं. इजरायल ने हमास की उन इमारतों को भी ध्वस्त कर दिया है, जो बाहर से किसी और इस्तेमाल में लाई जाती थीं, लेकिन अंदर आतंकियों के ठिकाने थे. ऑब्जरवेशन पोस्ट थे. जमीन के नीचे सुरंगें थीं.
