7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायल की कार्रवाई से सहयोगी भी नाखुश, संयुक्त बयान जारी...

गाजा में इजरायल की कार्रवाई से सहयोगी भी नाखुश, संयुक्त बयान जारी कर दी प्रतिबंध लगाने की धमकी

Published on

तेल अवीव

इजरायल के सहयोगी देशों ने ही उसकी गाजा में कार्रवाई की आलोचना की है। ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने गाजा और वेस्ट बैंक में इजरायल के सैन्य अभियानों के खिलाफ प्रतिबंध और दूसरी ठोस कार्रवाई की धमकी दी है। इन देशों के सोमवार को जारी संयुक्त बयान में इजरायल के इस निर्णय की तीखी आलोचना की गई कि उसने तीन महीने तक नाकेबंदी के बाद गाजा में सीमित राहत सामग्री ही पहुंचाने की अनुमति दी है। बयान में इजराइल से गाजा में अपनी नई सैन्य कार्रवाइयों को रोकने और तत्काल ज्यादा मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील की गई है।

ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने बयान में कहा है कि उन्होंने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के बचाव के अधिकार का समर्थन किया है लेकिन गाजा में इस तरह तनाव बढ़ाना ठीक नहीं है। सोमवार को इजरायली एजेंसी ने कहा कि गाजा में सहायता आपूर्ति लेकर पांच ट्रक क्षेत्र में प्रवेश किए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने माना है कि यह कदम सहयोगियों के भारी दबाव के कारण उठाया गया। वहीं संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने इसे जरूरत के हिसाब से बहुत कम बताया है।

मिस्र ने की सीजफायर की अपील
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम और ज्यादा मानवीय सहायता भेजने का आग्रह किया है। मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में अफ्रीका के लिए अमेरिका के वरिष्ठ सलाहकार और अरब मामलों पर राष्ट्रपति के सलाहकार मासाद बौलोस के साथ बैठक में गाजा की स्थिति पर चर्चा की।

राष्ट्रपति सिसी ने गाजा में युद्धविराम के लिए मिस्र, अमेरिका और कतर की संयुक्त मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की और समन्वय जारी रखने के लिए मिस्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब शनिवार को दोहा में इजरायल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का एक नया दौर आयोजित किया गया।

रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने अपने बयान में कहा है कि इजरायली वार्ता दल दोहा में सौदे के हर अवसर का लाभ उठाने के लिए काम कर रहा है, जिससे लड़ाई समाप्त होगी। बयान में कहा गया है कि गाजा में बंधक बनाए गए 58 लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने और गाजा को निरस्त्र करने तक काम किया जाएगा।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...