17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की धमकियों के आगे नहीं झुका अमेरिका, आठ फाइटर जेट, दर्जनों...

चीन की धमकियों के आगे नहीं झुका अमेरिका, आठ फाइटर जेट, दर्जनों युद्धपोत की सुरक्षा में ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी

Published on

बीजिंग

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी पर चीन की धमकियां बेअसर साबित हुईं और मंगलवार को वह ताइवान में उतर चुकी हैं। इससे पहले ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया था कि एक बोइंग C-40C कथित तौर पर नैंसी पेलोसी को ताइपे की ओर लेकर जा रहा है। एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार पेलोसी की फ्लाइट को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जापान के ओकिनावा में एक अमेरिकी बेस से 8 यूएस एफ-15 फाइटर जेट और 5 टैंकर विमानों ने उड़ान भरी था।

कुछ देर पहले खबर आई थी कि पेलोसी का विमान ताइवान के एयरस्पेस में प्रवेश कर चुका है जो अब ताइपे में उतर चुका है। मंगलवार को पेलोसी मलेशिया पहुंची थी जहां से शाम को उनके ताइवान जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। कुछ देर पहले एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि पेलोसी का विमान उत्तर में ताइवान की तरफ बढ़ रहा है और साउथ चाइना सी और चीन के लड़ाकू विमानों से बचने के लिए पूर्वी तरफ से ताइवान में प्रवेश करेगा। खबर आ रही है कि चीन के Su-35 लड़ाकू विमान ताइवान जलक्षेत्र को पार कर रहे हैं।

अमेरिकी वायुसेना को गोलीबारी करने की छूट
पेलोसी को ताइवान ले जाने वाले विमान पर किसी भी चीनी हस्तक्षेप की स्थिति में अमेरिकी वायु सेना को गोलीबारी करने की छूट मिल चुकी है। वहीं पेलोसी के उतरने से पहले चीन ने ताइवान के ऊपर के हवाई क्षेत्र को सभी नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया था। एक वीडियो में ताइवान देश की सबसे ऊंची इमारत से पेलोसी का स्वागत करता दिख रहा है जिसपर ‘स्पीकर पेलोसी, ताइवान में स्वागत है’ फ्लैश हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी ताइवान यात्रा का विरोध कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वह देश को खतरे में डाल रही हैं।

आमने-सामने अमेरिका और चीन की सेनाएं
अमेरिका ने मंगलवार को चार युद्धपोत और एक एयरक्राफ्ट कैरियर ताइवान के पूर्व में तैनात किए जिसे अमेरिकी नौसेना ने ‘रूटीन तैनाती’ बताया। इससे पहले अमेरिका ने अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर, दर्जनों युद्धपोत और 3 सबमरीन को ताइवान की सीमा के बेहद करीब भेजा था। वहीं चीन ने भी बड़े पैमाने पर घातक युद्धपोत और फाइटर जेट ताइवान की ओर तैनात किए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में चीन की सेना समुद्र के किनारे नजर आ रही है जहां से ताइवानी द्वीप सिर्फ 10 किमी दूर है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...