16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने कोरिया की सीमा पर उड़ाया बी-52 बॉम्बर, किम की बहन...

अमेरिका ने कोरिया की सीमा पर उड़ाया बी-52 बॉम्बर, किम की बहन ने दी चेतावनी, शी जिनपिंग ने भी दिखाईं लाल आंखें

Published on

नई दिल्ली

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मंगलवार को चेतावनी दी कि उनका देश अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ तीखा कदम उठाने के लिए तैयार है। एक दिन पहले ही अमेरिका ने दक्षिण कोरियाई युद्धक विमानों के साथ संयुक्त अभ्यास के तहत कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाया था। दोनों देशों की सेनाएं भी इस महीने के अंत में अपने सबसे बड़े क्षेत्र अभ्यास को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास के जवाब में पहले भी मिसाइलों का परीक्षण किया है। किम यो जोंग ने एक बयान में कहा कि उनकी नजरें अमेरिकी बलों और कठपुतली की तरह काम करने वाली दक्षिण कोरियाई सेना पर लगातार बनी हुई हैं। हम किसी भी समय आक्रामक कदम उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की हरकतों की अनदेखी नहीं की जा सकती। यह उत्तर कोरिया को उनसे निपटने के लिए कुछ करने के लिए मजबूर होने पर विवश कर रहा है।

उधर दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बी-52 की तैनाती उत्तर कोरिया की आक्रामकता को रोकने के लिए है। पिछले महीने अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों को देखते हुए वाशिंगटन में एक अभ्यास आयोजित किया था।

उधर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को लाल आंखें दिखाते हुए कहा कि चीन की प्रगति को रोकने के लिए अमेरिका पश्चिमी देशों का नेतृत्व कर रहा है। इससे चीन के विकास की राह में चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट’ की एक खबर के मुताबिक जिनपिंग ने कहा कि बाहरी माहौल तेजी से बदल गया है। उन्होंने कहा कि हम जिन जोखिमों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वो भविष्य में और बढ़ेंगे और अधिक गंभीर हो जाएंगे। चीनी सरकार ने रविवार को 2023 में अनुसंधान पर खर्च को दो फीसदी बढ़ाकर 328 अरब युआन (47 अरब डॉलर) करने का प्रस्ताव दिया है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने हुआई जैसी दिग्गज चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। यूरोपीय संघ के अलावा अमेरिका ने अधिकारियों को चीनी सोशल मीडिया ऐप ‘टिकटॉक’ को अपने फोन से हटाने को कहा है ताकि उनके फोन के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...