8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने अफगान‍िस्‍तान, इजरायल, इराक समेत 6 देशों पर ज‍ितना खर्च क‍िया...

अमेरिका ने अफगान‍िस्‍तान, इजरायल, इराक समेत 6 देशों पर ज‍ितना खर्च क‍िया उसका 5 गुना अकेले यूक्रेन को द‍िया

Published on

नई दिल्ली

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को औपचारिक रूप से युद्ध की शुरुआत हुई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान मानते हैं। रूसी हमले का पश्चिमी देश जमकर विरोध कर रहे हैं। अमेरिका और पश्चिम के अन्य कई देश रूस पर विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं, और यह सिलसिला अब भी जारी है। रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत 40 देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। ये मुल्क युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं। अमेरिका विशेष रूप से यूक्रेन की मदद कर रहा है।

साल 2020 में अमेरिका ने छह देशों को ज‍ितनी सैन्‍य मदद दी, उससे कई गुना ज्यादा वह सिर्फ एक वर्ष में यूक्रेन को दे चुका है। साल 2020 में अमेरिका ने मिलिट्री खर्च के लिए यूक्रेन को 284 मिलियन डॉलर, जॉर्डन को 504 मिलियन डॉलर, इराक को 548 मिलियन डॉलर, इजिप्ट को 1.3 बिलियन डॉलर, अफगानिस्तान को 2.8 बिलियन डॉलर, इजरायल को 3.3 बिलियन डॉलर दिया था। यान‍ि, इन देशों को साल 2020 में अमेर‍िका ने कुल 8.7 ब‍िल‍ियन डॉलर की सैन्‍य मदद दी। वहीं, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका सिर्फ यूक्रेन को 46.6 बिलियन डॉलर दे चुका है।

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, US युद्ध के लिए यूक्रेन को 1035 टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां, 236 तोपें और पायलट सहित 20 एयरक्राफ्ट, आदि दे चुका है। अमेरिका ने युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन को कुल जितना धन दिया है, उसका करीब 60 प्रतिशत रूस से लड़ाई लड़ने के ल‍िए द‍िया गया है। युद्ध शुरू होने के बाद से 15 जनवरी, 2023 तक अमेरिका ने यूक्रेन को करीब 76 बिलियन डॉलर दिया है। इसमें 46.6 बिलियन डॉलर सिर्फ युद्ध के लिए दिया है। उन पैसों से हथियार खरीदे गए हैं, सैनिकों की ट्रेनिंग कराई गई है।

अमेरिका ने मिलिट्री के अलावा यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को ठीक करने और नागरिकों के स्वास्थ्य और भोजन के लिए भी धन दिया है। लेकिन वह मिलिट्री खर्च की तुलना में बहुत कम है। फाइनेंशियल एड (आर्थिक सहायता कोष, ऋण और अन्य वित्तीय सहायता) की बात करें तो युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को 26.4 बिलियन डॉलर दे चुका है। वहीं ह्यूमैनिटेरियन एड, जिसके तहत हेल्थ केयर, फूड और रिफ्यूजी सपोर्ट आता, उसके लिए मात्र 3.9 बिलियन डॉलर दिया है। ये आंकड़े कील इंस्टीट्यूट फॉर द वर्ल्ड इकोनॉमी की एक पहल यूक्रेन सपोर्ट ट्रैकर से लिया गया है।

हथियार देने वाले युद्ध के लिए जिम्मेदार- चीनी नेता
युद्ध को एक साल पूरे होने के करीब दो दिन पहले चीनी के विदेश मंत्रालय के आला नेता वांग यी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे थे। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करते हुए कहा था, जो देश यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं, वो शांति बहाल के रास्ते को कठिन बना रहे हैं।
21 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति पुतिन ने भी इसी ओर इशारा करते हुए अपने भाषण में कहा था, “मैं यह दोहराना चाहता हूं कि युद्ध के दोषी और गुनहगार वो लोग हैं और हम इसे रोकने के लिए ताकत लगा रहे हैं।”
क्यों शुरू हुआ था युद्ध?

युद्ध की वजह यूक्रेन के नेटो में शामिल होने की ज़िद है। यूक्रेन नेटो में शामिल होने की बात कहता रहा है। रूस इसका विरोध करता है। इसकी वजह है यूक्रेन और रूस की भौगोलिक परिस्थिति। दोनों देश कुछ हजार किलोमीटर बॉर्डर साझा करते हैं। रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन नेटो का सदस्य बन जाता है, तो नेटो कंट्री के सैन्य ठिकाने उसके बॉर्डर के पास होंगे, जिससे रूस को खतरा हो सकता है। नेटो कई शक्तिशाली देशों का सैन्य गठबंधन है। नेटो में पहले 12 देश थे, अब 30 देश हैं। नेटो का सिद्धांत है कि अगर नेटो के किसी एक देश पर हमला होता है, सभी नेटो कंट्री मिलकर उसका जवाब देंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...