11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने कर दिया एक और आतंकी का खात्मा, इराक में मारा...

अमेरिका ने कर दिया एक और आतंकी का खात्मा, इराक में मारा गया इस्लामिक स्टेट कमांडर

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिका ने एक और बड़े आतंकी का खात्मा कर दिया है. इराक में इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (ISIS) का प्रमुख ढेर हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इस पूरे ऑपरेशन के सफल होने का ऐलान किया. ट्रंप का कहना था कि अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल-रिफाई उर्फ अबू खदीजा के साथ एक अन्य आतंकी भी मारा गया है. अमेरिका ने यह सैन्य हवाई ऑपरेशन इराकी और कुर्द बलों के साथ मिलकर पूरा किया है.

इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने ऑपरेशन की पुष्टि की. उन्होंने कहा, मारे गए ISIS नेता की पहचान अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल-रिफाई के रूप में हुई है, जिसे अबू खदीजा के नाम से भी जाना जाता है. एक्स पर एक बयान में अल-सुदानी ने इराकी सुरक्षा बलों और अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान की प्रशंसा की.

अबू खदीजा को बताया सबसे खतरनाक आतंकी
प्रधानमंत्री सुदानी ने अबू खदीजा को इराक और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि अबू खदीजा का खात्मा इराक की आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण जीत है.ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर यह खबर शेयर की और कहा, आज इराक में ISIS का भगोड़ा नेता मारा गया. हमारे साहसी सैनिकों ने उसका लगातार पीछा किया.

ट्रंप की पोस्ट के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अबू खादीजा का खात्मा करने वाले ऑपरेशन के विजुअल दिखाए गए. ट्रंप ने कहा, इराकी सरकार और कुर्द की क्षेत्रीय सरकार के साथ समन्वय में ऑपरेशन हुआ और ISIS के एक अन्य सदस्य के साथ-साथ अबू खदीजा का जीवन समाप्त कर दिया गया. पीस थ्रू स्ट्रेंथ.

अबू खदीजा ISIS का उच्च पदस्थ ऑपरेटिव था जो संगठन के भीतर अपने घातक प्रभाव के लिए जाना जाता था. संगठन की कमान संरचना में उसकी प्रमुख भूमिका होने के कारण उसे ISIS के वैश्विक नेता या खलीफा पद के लिए संभावित दावेदार माना जाता था.

हवाई हमले के जरिए किया गया खात्मा
एक सुरक्षा अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह ऑपरेशन इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में हवाई हमले के जरिए किया गया. दूसरे अधिकारी ने पुष्टि की कि यह हमला गुरुवार रात को हुआ. पूरे ऑपरेशन की घोषणा शुक्रवार को तब हुई, जब सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शायबानी इराक यात्रा पर पहुंचे. दोनों देश इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहे हैं.

सीरिया के अंतरिम विदेश मंत्री असद ने ISIS के बचे हुए लोगों से लड़ने में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है. इराकी विदेश मंत्री फुआद हुसैन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अल-शायबानी ने कहा, सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है. हम दाएश के खिलाफ लड़ाई में इराक के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं. आतंकवाद कोई सीमा नहीं जानता.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...