11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान के 2.3 करोड़ लोगों के साथ खड़ा अमेरिका... ताइपे पहुंचकर क्या...

ताइवान के 2.3 करोड़ लोगों के साथ खड़ा अमेरिका… ताइपे पहुंचकर क्या बोलीं नैंसी पेलोसी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान में लैंड हो गया है। किसी उच्च अमेरिकी अधिकारी की ये पिछले 25 वर्षों में पहली ताइवान यात्रा है। इसके अलावा यह नैंसी पेलोसी का पहला ताइवान दौरा है। नैंसी पेलोसी ने ताइवान में लैंड करने के बाद अपना बयान जारी किया गया है। पेलोसी ने कहा, ‘हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा ताइवान के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को दिखाती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी यात्रा सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान सहित भारत-प्रशांत की व्यापक यात्रा का हिस्सा है, जो पारस्परिक सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और लोकतांत्रिक शासन पर केंद्रित है। ताइवान के नेताओं के साथ हमारी बातचीत हमारे साझेदार (ताइवान) के लिए हमारे समर्थन की पुष्टि करने और एक स्वतंत्र व खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने सहित हमारे साझा हितों को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी।’

एकतरफा प्रयास का अमेरिका करेगा विरोध
उन्होंने आगे कहा, ‘ताइवान के 2.3 करोड़ लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच विकल्प का सामना कर रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी यात्रा ताइवान के कई कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों में से एक है और यह किसी भी तरह से अमेरिका की नीति का खंडन नहीं करती है। अमेरिका यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयास का विरोध करना जारी रखेगा।’

चीन की धमकी के आगे नहीं झुकीं पेलोसी
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को भारतीय समयानुसार 8.15 बजे ताइवान की राजधानी ताइपे में लैंड हुईं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के विमान C-40C SPAR19 के जरिए ताइवान पहुंचाया गया। ताइवान में उनके पहुंचने से पहले चीन ने कई धमकियां दी थीं कि वह पेलोसी के विमान को लैंड नहीं होने देंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...