19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकॉलेज-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई से अमेरिकियों का उठता भरोसा, सर्वे में आए चौंकाने...

कॉलेज-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई से अमेरिकियों का उठता भरोसा, सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Published on

दुनियाभर से छात्र हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका जाते हैं, क्योंकि यहां पर उन्हें वर्ल्ड-क्लास शिक्षा मिलती है। लेकिन अमेरिका के ही लोगों का अपने देश के हायर एजुकेशन से भरोसा उठ रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हाल ही में हुई एक स्टडी से इस बात का खुलासा हुआ है। ‘ल्यूमिना फाउंडेशन-गैलप स्टेट ऑफ हायर एजुकेशन’ की स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में हायर एजुकेशन पर से लोगों का भरोसा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, जो कि चिंता की बात है।

स्टडी में बताया गया है कि आधी आबादी को बहुत कम या ना के बराबर कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर भरोसा है। 2015 में 57% अमेरिकियों को देश के हायर एजुकेशन पर भरोसा था, लेकिन 2023 आते-आते ये संख्या 36% पर पहुंच गई। यह सर्वे गैलप द्वारा 2023 में किया गया था। इसमें पाया गया कि लगभग एक तिहाई अमेरिकी (32%) लोगों को हायर एजुकेशन पर बहुत कम या बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। ये नतीजे हायर एजुकेशन की कीमत को लेकर लोगों के बीच पैदा हो रहे संदेह को दिखाते हैं।

क्या है हायर एजुकेशन पर संदेह की वजह?
हायर एजुकेशन को लेकर पैदा हुआ ये अविश्वास कई वजहों से बढ़ा है। इनमें राजनीतिक प्रभाव, करिकुलम और पढ़ाई का खर्च शामिल हैं। गैलप की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी द्वारा राजनीतिक एजेंडे, खासकर उदारवादी मूल्यों को बढ़ावा देने को लेकर चिंता, घटते विश्वास की मुख्य वजहों में से एक है। कई अमेरिकियों को लगता है कि कॉलेज बहुत ज्यादा राजनीतिक हो गए हैं। वे क्रिटिकल थिंकिंग और प्रैक्टिकल स्किल विकसित करने के बजाय विचारधारा सिखाने पर जोर दे रहे हैं।

राजनीतिक चिंताओं के अलावा लोगों को हायर एजुकेशन की प्रासंगिकता पर भी संदेह है। कई अमेरिकियों को लगता है कि क्या कॉलेज की डिग्री हासिल करने में पैसा लगाना सही है? उन्हें लगता है कि क्या इतना पैसा खर्च करने के बाद उन्हें सही नौकरी मिल पाएगी या नहीं। स्टडी में बताया गया है कि जिन 37% लोगों ने हायर एजुकेशन पर कम भरोसा जताया है, उन्होंने इसके पीछे की मुख्य वजह नौकरी के लिए तैयारी की कमी और बढ़ता कर्ज बताया है। लोगों ने कॉलेज की महंगी फीस की आलोचना की है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...