11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'डराने, धमकाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं', जयशंकर की सुरक्षा में...

‘डराने, धमकाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं’, जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक पर बोला ब्रिटेन

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन ने उस घटना की निंदा की है जिसमें खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा को बाधित करने का प्रयास किया था. जयशंकर लंदन के चैथम हाउस में थिंक टैंक के एक कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े तो वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. एक शख्स उनकी कार की तरफ दौड़ा और पुलिस अधिकारियों के सामने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ दिया. ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

हरकत को बताया अस्वीकार्य
गुरुवार को जारी एफसीडीओ के बयान में कहा गया, “हम विदेश मंत्री की यूके यात्रा के दौरान कल चैथम हाउस के बाहर हुई घटना की कड़ी निंदा करते हैं. हालांकि ब्रिटेन शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करता है, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों को डराने, धमकाने या बाधित करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

बयान में कहा गया है कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस तुरंत हालात पर काबू पा लिया था. बयान में कहा गया है, “हम अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप अपने सभी राजनयिक आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.” ब्रिटेन की प्रतिक्रिया भारत सरकार द्वारा सुरक्षा उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद आई है जिसमें भारत इसकी निंदा की थी.

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने विदेश मंत्री की सुरक्षा में में हुई चूक का वीडियो देखा. हम इन अलगाववादी और उग्रवादी तत्वों की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हैं. हम इस तरह के तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि मेजबान सरकार अपनी कूटनीतिक जिम्मेदारियों का बखूबी से निर्वहन करेगी.”

ब्रिटेन में हैं जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे पर हैं. वह इस दौरे के दौरान सबसे पहले लंदन पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...