15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आर्कटिक ब्‍लास्‍ट' से बर्फ में जमेगा अमेरिका! माइनस 40 तक पहुंचेगा पारा,...

‘आर्कटिक ब्‍लास्‍ट’ से बर्फ में जमेगा अमेरिका! माइनस 40 तक पहुंचेगा पारा, 2400 फ्लाइट कैंसिल

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में आर्कटिक से आ रही बर्फीली हवाओं से दहशत का माहौल है। इन बेहद ठंडी हवाओं की वजह से अमेरिका के कई इलाकों में पारा माइनस 40 डिग्री सेल्यिसस से नीचे पहुंच गया है। माना जा रहा है कि क्रिसमस तक अमेरिका के ज्‍यादातर हिस्‍सों में आर्कटिक से आ रही इन बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान जमा देने वाले स्‍तर पर बना रहेगा। अमेरिका में संकट इतना गहरा गया है कि 2400 हवाई उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बर्फबारी, तेज बर्फीली हवाओं और जानलेवा ठंड का यह दौर शनिवार तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत ज्‍यादा सावधानी बरतें और ताजा अनुमानों और अपडेट पर नजर रखें। ताजा सूचना के मुताबिक आर्कटिक से आ रही हवाएं अमेरिका के मध्‍य और दक्षिणी हिस्‍से तक असर डाल रही हैं। अमेरिका की करीब 60 फीसदी आबादी या 20 करोड़ लोग ठंड को लेकर जारी की गई ताजा चेतावनी में शामिल हैं। कड़ाके की ठंड पूर्वी अमेरिकी तट से लेकर प्रशांत के पश्चिमोत्‍तर तट तक जारी की गई है। अमेरिकी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तापमान माइनस 40 डिग्री तक गिर सकता है।

पूरे अमेरिका में 2400 उड़ानें रद
यही नहीं उत्‍तरी इलाकों में कई जगह पर हाड़ कंपा देने वाली हवाओं से तापमान माइनस 50 तक गिर सकता है। राष्‍ट्रीय मौसम कार्यालय ने कहा है कि देश के मध्‍य में मैदानी इलाके, मिड वेस्‍ट, ग्रेट लेक, ओहियो घाटी आदि इलाकों में तापमान सिंगल डिज‍िट या शून्‍य तक पहुंच सकता है। अमेरिका में इलियट नाम से बहुत खतरनाक तूफान आया हुआ है जिससे क्रिसमस से पहले लाखों लोगों की घूमने की योजनाओं को झटका लगा है। इस तूफान की वजह से पूरे अमेरिका में 2400 उड़ानें रद हो गई हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह विनाशकारी तूफान अभी विकसित हो रहा है और गुरुवार तथा शुक्रवार को मिडवेस्‍ट में भारी बर्फबारी हो सकती है। इस कड़ाके की ठंड का असर कनाडा की सीमा से लेकर मैक्सिको की सीमा तक देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जानलेवा तूफान हो सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कड़ाके की ठंड से लोगो को बचकर रहने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा, ‘यह वास्‍तव में बहुत ही गंभीर मौसम अलर्ट है।’ उन्‍होंने कहा कि वाइट हाउस प्रभावित 26 गवर्नरों से संपर्क कर रहा है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...