23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की, अजरबैजान, पाकिस्‍तान के चक्रव्‍यूह में फंसा आर्मीनिया, भारत से लगाई हथियारों...

तुर्की, अजरबैजान, पाकिस्‍तान के चक्रव्‍यूह में फंसा आर्मीनिया, भारत से लगाई हथियारों की गुहार

Published on

येरेवान

तुर्की, अजरबैजान और पाकिस्‍तान के चक्रव्‍यूह में फंसे आर्मीनिया ने अब भारत से मदद की गुहार लगाई है। आर्मीनिया के एक रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने भारत का दौरा किया है और लड़ाकू ड्रोन व‍िमान तथा अन्‍य हथियार खरीदने की संभावनाओं पर बात की है। इस दल ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था और इस दौरान ड्रोन विमानों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। आर्मीनिया ने ड्रोन विमानों के लिए यह गुहार ऐसे समय पर लगाई जब उसे नागर्नो-काराबाख में अजरबैजान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

कराबाख की जंग में तुर्की में बने अजरबैजान के टीबी-2 ड्रोन ने जमकर तबाही मचाई थी और आर्मीनिया की सेना की कमर तोड़कर रख दी थी। तुर्की के इन ड्रोन विमानों ने आर्मीनिया के तोप, टैंक और अन्‍य घातक हथियारों नष्‍ट कर दिया था। रूस के हस्‍तक्षेप के बाद अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच में एक समझौता हुआ था। इस बीच रूस के यूक्रेन की जंग में फंसने के बाद अब अजरबैजान ने एक बार फिर से अपने दबाव को तेज कर दिया है।

कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का साथ देता है तुर्की
आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने भारत से हथियार खरीदने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने इसी महीने येरेवान की यात्रा के दौरान कहा था कि भारत और आर्मीनिया लंबी अवधि के लिए सैन्‍य सहयोग करने पर विचार विमर्श कर रहे हैं ताकि रिश्‍तों को और मजबूत किया जा सके। इसमें उन्‍होंने रक्षा और सैन्‍य तकनीकी सहयोग पर बल दिया था।

दरअसल, भारत आर्मीनिया को न केवल अपना दोस्‍त मानता है बल्कि तुर्की के खिलाफ एक जोरदार संतुलन करने वाला देश मानता है। तुर्की के राष्‍ट्रपति अक्‍सर भारत के खिलाफ जहरीले बयान देते रहते हैं और कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का साथ देते हैं। पाकिस्‍तान भी तुर्की और अजरबैजान के गठजोड़ में पूरी मदद कर रहा है। इससे पहले कराबाख की जंग में पाकिस्‍तान ने खुलकर अजरबैजान और तुर्की के गठजोड़ का साथ दिया था। इसके विपरीत भारत ने कराबाख शांति समझौते का समर्थन किया था।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...