13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रही, सावधानी की भी जरूरत... पेरिस AI...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रही, सावधानी की भी जरूरत… पेरिस AI एक्शन समिट में बोले पीएम मोदी

Published on

पेरिस

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर है। पीएम मोदी ने मंगलवार को पेरिस में ग्रैंड पैलेस में एआई सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में AI एक्शन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये आज बेहद अहम जगह हमारे जीवन में बना चुका है। उन्होंने कहा कि मैं एक सरल प्रयोग से शुरू करता हूं। अगर आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट किसी AI ऐप पर अपलोड करते हैं तो यह सरल भाषा में बता सकता है कि इसका क्या मतलब है। ये दिखाता है कि AI की सकारात्मक क्षमता अद्भुत है। फ्रांस से पहले ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में भी AI समिट किया जा चुका है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता कर रहे पीएम मोदी ने कहा कि हम एक ऐसे AI युग की शुरुआत में हैं जो मानवता की राह को बचाएगा। कुछ लोग मशीनों के इंसानों से बेहतर होने की चिंता करते हैं, लेकिन हमारे सामूहिक भविष्य की कुंजी और नियति को साझा करने वाला कोई नहीं है, सिवाय हम इंसानों के। जिम्मेदारी की इस भावना को हमें समझना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि AI के बारे में कई पूर्वाग्रह हैं जिनके बारे में हमें सावधानी से सोचने की आवश्यकता है। इसीलिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने तथा मुझे इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा कि AI हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और हमारे समाज को नया आकार दे रहा है।

हमें चिंताओं को भी दूर करना होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘AI इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है। हमें ओपन सोर्स सिस्टम विकसित करना चाहिए जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पक्षपात रहित गुणवत्तापूर्ण डेटा सेंटर बनाने चाहिए, हमें प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करना चाहिए और लोगों को केन्द्रित करने वाले एप्लिकेशन बनाने चाहिए।’ नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि हमें साइबर सुरक्षा, गलत सूचना और डीपफेक से संबंधित चिंताओं को दूर करना चाहिए। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रौद्योगिकी स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में निहित हो ताकि यह प्रभावी और उपयोगी हो।

पीएम मोदी ने कहा कि AI बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में इसके मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है। हमें नवाचार और शासन के बारे में गहराई से सोचना चाहिए और खुलकर चर्चा करनी चाहिए। पेरिस में हो रही इस समिट में दुनिया के कई बड़े नेता विश्व नेता शामिल हो रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में करीब 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, शीर्ष सरकारी अधिकारी, सीईओ और वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...