8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत और पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें', चीन ने अपने नागरिकों...

‘भारत और पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें’, चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Published on

बीजिंग,

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी देश चीन ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, दोनों देशों में स्थित चीनी दूतावासों ने शुक्रवार दोपहर को अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट (चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) पर बयान जारी किया. बयान में चीनी नागरिकों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और भारत या पाकिस्तान की यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

चीन ने अपने उन नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है जो पहले से ही भारत या पाकिस्तान में हैं और उनको सुरक्षा सावधानियों को मजबूत करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए कहा गया है. चीन के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से भारत में जम्मू और कश्मीर की यात्रा से बचने का आग्रह किया है.

अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अमेरिकी नागरिक आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में यात्रा न करें.’ अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने और पहले से जो वहां मौजूद हैं उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी है. ये एडवाइजरी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जारी की गई है.

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में पड़ोसी देश में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाए जाने के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत पर मिसाइल हमला किया. भारत ने मिसाइल हमलों का जवाब दिया और पाकिस्तान की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और ड्रोनों को नष्ट कर दिया. भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर पिछले महीने पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के खिलाफ एक निर्णायक हमला था. इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी नेटवर्क को खत्म करना था.

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...