11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बराक ओबामा समलैंगिक हैं, उन्होंने पुरुष से शादी की है...' एलन मस्क...

‘बराक ओबामा समलैंगिक हैं, उन्होंने पुरुष से शादी की है…’ एलन मस्क के पिता का अजीबोगरीब दावा

Published on

वॉशिंगटन

अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने हाल ही में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा को लेकर अजीब दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मिशेल ओबामा एक पुरुष हैं, जो महिलाओं की तरह कपड़े पहनती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा “समलैंगिक” हैं। एरोन ऑनलाइन अपने बड़बोलेपन और बेबुनियाद बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं।

मिशेल ओबामा को बताया पुरुष
उन्होंने ‘वाइड अवेक पॉडकास्ट’ पर जोशुआ रुबिन के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “हमें एहसास हुआ कि ओबामा एक समलैंगिक हैं जो एक ऐसे पुरुष से विवाहित हैं जो महिलाओं की तरह कपड़े पहनता है। हम सभी ने यह सीखा। यह आम ज्ञान नहीं है।” इस पर चौंकते हुए जोशुआ ने पूछा, “मिशेल ओबामा एक पुरुष हैं?” एरोल ने कहा, “बेशक, आप यह नहीं जानते?”

एरोल ने कॉस्पिरेसी थ्योरी का हवाला दिया
इस पर उन्होंने कॉस्पिरेसी थ्योरी का हवाला दिया जो 2014 में वायरल हुआ था जब कॉमेडियन जॉन रिवर्स ने पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के लिंग के बारे में मजाक किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बराक ओबामा “समलैंगिक” हैं। एरोल ने कहा, “जॉन रिवर्स ने सार्वजनिक रूप से इसका उल्लेख किया और वैसे, दो सप्ताह बाद उनकी मृत्यु हो गई। तो यह सामान्य ज्ञान है। आप इसे कहीं भी देख सकते हैं।”

बराक-मिशेल दो बच्चों के माता-पिता
विचित्र दावा करने के कुछ सप्ताह बाद 4 सितंबर, 2014 को दिमाग को नुकसान पहुंचने के कारण रिवर्स की मृत्यु हो गई। आज तक इस दावे का कोई सबूत नहीं है। बराक ओबामा और मिशेल की मुलाकात 1989 में एक लॉ फर्म में हुई थी। उन्होंने 1992 में शादी की और दो बच्चों – मालिया और साशा के माता-पिता हैं।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...