8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबच के रहना रे बाबा... इजरायल की वो खतरनाक साइबर वारफेयर यूनिट,...

बच के रहना रे बाबा… इजरायल की वो खतरनाक साइबर वारफेयर यूनिट, जिसने लेबनान में हिजबुल्लाह के होश उड़ाए

Published on

तेल अवीव

लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों में कोहराम मचा हुआ है। पिछले दो दिनों से उन्हें समझ नहीं रहा है कि हो क्या रहा है। एक दिन पहले लेबनान में हिजबुल्लाह के पेजर में विस्फोट हुए। आज हिजबुल्लाह के वॉकी टॉकी में धमाके हुए। इन धमाकों में 300 से अधिक हिजबुल्लाह लड़ाके घायल हुए हैं, जबकि 9 की जान चली गई है। इसके अलावा सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रिक स्कूटर और कई कारों में भी विस्फोट की खबरें हैं। ऐसे में अब हिजबुल्लाह के नेताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे किस चीज को छुएं और किससे दूरी बनाकर रखें। हालांकि, इन सबके बीच इजरायल के उस खतरनाक साइबर वायरफेयर यूनिट की भी चर्चा हो रही है, जिस पर इन खतरनाक हमलों को अंजाम देने के आरोप लगे हैं।

यूनिट 8200 के नाम की खूब चर्चा
इजरायल की इस गुप्त साइबर वायरफेयर यूनिट का नाम ‘यूनिट 8200’ है। यूनिट 8200 को हिब्रू भाषा में ‘शमोन मटायम’ के नाम से भी जाना जाता है। यह साइबर वारफेयर यूनिट इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट का हिस्सा है। यूनिट 8200 अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी या ब्रिटेन के GCHQ (सरकारी संचार मुख्यालय) के बराबर है। यह इजरायली सेना में सबसे बड़ी यूनिट भी है। इस यूनिट का गठन इजरायल की स्थापना के तुरंत बाद 1948 में किया गया था। शुरुआत में यूनिट 8200 का काम कोडब्रेकिंग और खुफिया इकाइयों की निगरानी करना था।

कई ऑपरेशनों को अंजाम दे चुकी है यूनिट 8200
यूनिट 8200 की गतिविधियां आमतौर पर अत्यधिक गुप्त होती हैं। इन्हें सिग्नल इंटेलिजेंस से लेकर डेटा माइनिंग और तकनीकी हमलों में महारत हासिल होती है। ऐसे आरोप लगते हैं कि इजरायली यूनिट 8200 ने कुछ सीक्रेट ऑपरेशनों में दुश्मन के सिस्टम पर स्टक्सनेट वायरस से हमले किए थे। इसी वायरस ने ईरानी परमाणु सेंट्रीफ्यूज को निष्क्रिय कर दिया और 2017 में लेबनान की सरकारी दूरसंचार कंपनी ओगेरो पर साइबर हमला किया। पिछले साल, इसके कमांडिंग ऑफिसर ने तेल अवीव में एक कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूनिट ने हमास के लक्ष्यों को चुनने में मदद करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया है।

इजरायल के दुश्मनों की जासूसी में माहिर है यूनिट 8200
इस यूनिट ने वेस्ट बैंक और गाजा में फिलिस्तीनियों की जासूसी करने के साथ-साथ कई बड़े हमास नेताओं की जासूसी भी की है। यह यूनिट विदेशों में भी इजरायल के दुश्मनों पर नजर रखती है और इसकी सूचना इजरायली सेना और दूसरी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करती है। इस यूनिट ने इजरायल को दुश्मनों के सैकड़ों हमलों से बचाया है। इसमें काम करने वाले साइबर वायरफेयर, हैकिंग और कंप्यूटर संबंधी दूसरे कामों में माहिर होते हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...