16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलियन से मिलने को रहें तैयार! वैज्ञानिकों की चेतावनी- देर होने से...

एलियन से मिलने को रहें तैयार! वैज्ञानिकों की चेतावनी- देर होने से पहले धरतीवासियों को बनाना होगा ये प्लान

Published on

एडिनबर्ग

वैज्ञानिक हमेशा अंतरिक्ष में अलग-अलग ग्रहों की खोज करने में लगे रहते हैं, जहां जीवन संभव हो सके। ऐसा इसलिए ताकि जरूरत पड़ने पर इंसानों का धरती के अलावा भी कोई दूसरा घर हो। लेकिन कई वैज्ञानिक मानते हैं कि अगर किसी दूसरे ग्रह पर जीवन पनप सकता है तो वहां एलियन का होना भी संभव है। स्कॉटलैंड में सेंट एंड्रयूज यूनिवर्सिटी में एक ग्रुप इस बात की योजना बनाना चाहता है कि अगर पृथ्वी पर एलियंस आ जाते हैं तो उनका सामना कैसे किया जाएगा। दुनिया भर के विशेषज्ञों की मदद से वे मजबूत प्रोटोकॉल और संधियों को एक साथ लाना चाहते हैं। साथ ही एलियन संभ्यताओं के किसी भी सबूत का आकलन करेंगे।

उनका प्रारंभिक कार्य यूनिवर्सिटी में एक नए शोध केंद्र में होगा जो दूसरे ग्रहों पर एलियन (SETI) की खोज के लिए समर्पित है। कंप्यूटर वैज्ञानिक और SETI पोस्ट-डिटेक्शन हब के कोऑर्डिनेटर डॉ. जॉन इलियट का कहना है, ‘साइंस फिक्शन की फिल्में एलियन जीवन की खोज और उनके प्रभाव से भरी हुई हैं। लेकिन हमें उनके मानवता के प्रभाव के बारे में सोचने से परे जाने की जरूरत है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें न केवल सबूतों का आकलन करने के लिए, बल्कि मानव सामाज की प्रतिक्रिया पर विचार करने के लिए हमारे एक्सपर्ट ज्ञान को समन्वयित करने की आवश्यक्ता है, क्योंकि इससे हमारी समझ बढ़ती है।’

‘तैयारी अभी से शुरू करनी होगी’
उन्होंने आगे कहा, ‘तैयारी करने का ये एकदम सही समय है। एलियन से जुड़े सिग्नल को स्कैन करना और अर्थ को एक साथ संलग्न करना एक विस्तृत और समय लेने वाली प्रक्रिया है। इन्हें समझने के दौरान हमारा ज्ञान कई चरणों में विकसित होगा।’ ग्रुप का कहना है कि इस बात पर बहुत सीमित ध्यान दिया गया है कि अगर एलियन के बारे में पता चलता है तो क्या होगा? संयुक्त राष्ट्र में एस्टेरॉयड के प्रभाव और खतरे से बचाने वाली प्रक्रियाएं हैं, लेकिन एलियन को लेकर ऐसा कुछ नहीं है।

एलियन से मिलने को तैयार नहीं हैं इंसान
जून में नासा ने घोषणा की कि वह UFO को लेकर अपना पहला अध्ययन शुरू कर रहे हैं। वैज्ञानिक इस दौरान UFO के वर्तमान डेटा को देख रहे हैं। इसमें वह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि UFO से जुड़ी कौन सी घटना है, जो प्राकृतिक है और किनके बारे में आगे की खोज जरूरी नहीं है। हब के शोधकर्ताओं ने लिखा, ‘दूर के सितारों के करीब हजारों ग्रह है। नजदीक में मंगल पर जीवन खोजा जा रहा है। माइक्रोबियल रूप से अगर जीवन मिलता है तब खोज की अलग तरह की चिंता होगी और इंसान उसके लिए लगभग तैयार है, लेकिन अगर कोई बुद्धिमान प्रजाति की खोज होती है तो हम उसके लिए तैयार नहीं हैं।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...