8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPM मोदी से मिलने बेताब हैं बाइडेन, G-20 में शी से भी...

PM मोदी से मिलने बेताब हैं बाइडेन, G-20 में शी से भी करेंगे मुलाकात

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी है। दोनों नेता इस साल होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में साथ होंगे। एनएसए ने इस दौरान भारत और अमेरिका के संबंधों पर भी बात की और कहा कि दोनों नेताओं ने साझेदारी को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है।

अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन ने शुक्रवार को कहा, ‘दोनों नेताओं को कई बार व्यक्तिगत रूप से बातचीत और फोन या वीडियो पर बातचीत के कई बार मौके मिले हैं। जब आप इन सभी चीजों को मिला लेंगे, तो नजर आएगा कि दोनों के बीच संबंध काफी प्रैक्टिकल और प्रोडक्टिव हैं, जो कई अहम मुद्दों पर साझा हितों को देखते हैं और भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडेन इस साल के साथ-साथ अगले साल होने वाले G20 में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।’प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुलिवन से सवाल पूछा गया कि क्या पीएम मोदी व्हाइट हाउस आएंगे। इसपर उन्होंने कहा, ‘भारत अगले साल G20 का अध्यक्ष है, तो राष्ट्रपति बाइडेन निश्चित रूप से G20 में जाना चाहेंगे।’ उन्होंने कहा कि बाइडेन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहले ही पीएम मोदी व्हाइट हाउस में आ चुके हैं।

जी-20 और एपेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति
भाषा के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इंडोनेशिया के बाली में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन समेत थाइलैंड के बैंकॉक में 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी यहां शुक्रवार को देते हुए कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में शी लगातार तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पहली बार अपने अमेरिकी समकक्ष बाइडन और विश्व के अन्य नेताओं के साथ आमने-सामने की बातचीत करेंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...