6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-बांग्लादेश सीमा तनाव पर बड़ी खबर, भारत आ रहे बांग्लादेश की 'BSB'...

भारत-बांग्लादेश सीमा तनाव पर बड़ी खबर, भारत आ रहे बांग्लादेश की ‘BSB’ के प्रमुख, होगी शांति?

Published on

ढाका

बांग्लादेश की सीमा की रखवाली करने वाले अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने अपने महानिदेशक के भारत दौरे पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुल इस्लाम सिद्दीकी गोपनीय रूप से भारत की यात्रा करने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर कयासबाजी इसलिए भी लगाई जा रही थी, क्योंकि वर्तमान में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा से लेकर कूटनीति रिश्तों तक में भारी तनाव है।

बीजीबी का बयान- कोई गोपनीयता नहीं बरती जा रही
हालांकि, अब बीजीबी ने बयान जारी कर रहा है कि उनके महानिदेशक की भारत यात्रा में कोई गोपनीयता नहीं रखी गई है। बीजीबी ने शुक्रवार रात को सत्यापित फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “कुछ मीडिया आउटलेट्स में “बीजीबी प्रमुख की भारत यात्रा के बारे में गोपनीयता सोशल मीडिया पर आलोचना का कारण बनी” जैसी हेडलाइन के साथ रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद, बीजीबी ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें सीमा सुरक्षा बल की छवि को धूमिल करती हैं और जनता के बीच भ्रम पैदा करती हैं।”

बीजीबी ने फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?
पोस्ट में उल्लेख किया गया है कि 27 दिसंबर को बीजीबी के सत्यापित फेसबुक पेज ने घोषणा की कि बीजीबी और बीएसएफ के महानिदेशकों के बीच भारत में फरवरी के मध्य में एक सीमा सम्मेलन होगा। इस फेसबुक पोस्ट के आधार पर, देश के मीडिया आउटलेट्स ने भी रिपोर्ट प्रकाशित की। इसके अलावा, सम्मेलन के मुद्दे को गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा कई प्रेस ब्रीफिंग में उजागर किया गया। बीजीबी ने कहा कि इस तरह की नकारात्मक पोस्ट, खासकर ऐसे समय में जब बल सीमा पर जनता के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है, अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकती है।

भारत क्यों आ रहे बीजीबी चीफ?
बीजीबी ने पुष्टि की कि बीजीबी-बीएसएफ महानिदेशक स्तर की सीमा सम्मेलन 17 से 21 फरवरी तक भारत के नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के अन्य संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों के प्रतिनिधि भी बीजीबी के साथ बैठक में भाग लेंगे। बीजीबी ने दोहराया कि इस मामले में कोई गोपनीयता नहीं है, न ही बल ने इसे गुप्त रखने का कोई प्रयास किया है। बीजीबी ने सभी से इस मामले के बारे में भ्रामक पोस्ट करने या उनके प्रभाव में आने से बचने का आग्रह किया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...