13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरक्तपात, भ्रष्टाचार... सऊदी अरब में बदलाव भी झूठे, मोहम्मद बिन सलमान के...

रक्तपात, भ्रष्टाचार… सऊदी अरब में बदलाव भी झूठे, मोहम्मद बिन सलमान के बारे में सनसनीखेज खुलासे

Published on

रियाद

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) को दुनिया का सबसे ताकतवर राजकुमार माना जाता है। उनके पिता सलमान 89 साल की उम्र और बीमारी की वजह से सार्वजनिक जीवन में बहुत सक्रिय नहीं है। ऐसे में सऊदी सरकार के फैसले 39 साल के MBS ही लेते है। एक तरफ वह सऊदी में बड़े प्रोजेक्ट चला रहे हैं तो दूसरी ओर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा बटोरते हैं। MBS के पास 400 फीट की सुपरयाट है, जिसमें कथित तौर 450 मिलियन डॉलर में खरीदी गई लियोनार्डो दा विंची की पेंटिंग लगी है। ये उनकी भव्य जीवनशैली को दिखाता है। अपने रहन-सहन और योजनाओं के अलावा MBS विवादों में भी घिरते रहे हैं, जो उनका सियाह पहलू उजागर करते हैं।

टेलीग्राफ डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, MBS की समय के पाबंदी ठीक नहीं है और वो मीटिंग तक में सो जाते हैं। अक्टूबर 2023 में उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को घंटों इंतजार करवाया था। ये उनकी लापरवाही को दिखाता है। लेखक मालिस रूथवेन अपनी किताब में MBS को घमंडी कहते हैं। इसकी वजह ये है कि MBS गद्दी के असली उत्तराधिकारी नहीं थे। वह अपने चचेरे भाइयों को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए।

मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप
रिपोर्ट में मोहम्मद बिन सलमान को ‘निर्दयी और लापरवाह’ बताया गया है। MBS के शासन में 2018 में इस्तांबुल में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या जैसी घटनाएं हुईं। इस घटना ने MBS की काफी किरकिरी कराई थी। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए विदेशी निवेशकों ने सऊदी अरब से दूरी बना ली थी लेकिन अब कंसल्टिंग फर्म, फुटबॉलर और आर्किटेक्ट लोग सऊदी अरब में अपना भाग्य आजमाने पहुंच रहे हैं।

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता कम करने के लिए MBS पर्यटन, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स और परमाणु ऊर्जा जैसे नए उद्योगों में निवेश चाहते हैं। रेगिस्तान में एक शानदार नियोम और एक पहाड़ी स्की रिसॉर्ट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। हालांकि इन प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के दौरान सऊदी सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं।

‘बदलाव सिर्फ आर्थिक समाजिक’
सऊदी सरकार ने हालिया समय में सिनेमा और संगीत समारोहों की अनुमति दी है। महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत भी मिल गई है। मालिस रूथवेन का कहना है कि सऊदी में सिर्फ आर्थिक और सामाजिक बदलाव हो रहे हैं, कोई राजनीतिक चेंज नहीं आ रहा। देश में कोई विधायी चुनाव नहीं होते और राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध है। सरकार के आलोचकों को जेल में डाल दिया जाता है। साफ है कि MBS सत्ता में बदलाव चाहते हैं ना कि उसके बंटवारे में उनकी दिलचस्पी है। यानी इन बदलावों से बहुत उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप के मोहम्मद बिन सलमान के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। रूथवेन का मानना है कि ये ‘गठबंधन’ क्षेत्र में एक नई तरह की परिपाटी दिखाएगा, जिसमें सऊदी और इजरायली की खुफिया सेवाएं मिलकर काम करेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया में किसी बड़े सौदे की उम्मीद करते हैं, तो वह रियाद पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करेंगे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...