8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमस्क की 'कृपा' से भगवान को ब्लूटिक? अब Twitter पर वेरिफाइड हुए...

मस्क की ‘कृपा’ से भगवान को ब्लूटिक? अब Twitter पर वेरिफाइड हुए जीसस

Published on

नई दिल्ली

एलन मस्क जबसे सोशल मीडिया कंपनी Twitter के मालिक बने हैं, तबसे यह लगातार चर्चा में है। बड़े बदलाव के तौर पर मस्क ने ब्लू टिक के बदले 8 डॉलर यूजर्स से लेने की घोषणा की है। यानी कि अब ब्लू टिक के बदले ना सिर्फ भुगतान करना होगा बल्कि भुगतान करते हुए कोई भी ब्लू टिक खरीद सकेगा। अब जीसस क्राइस्क के अकाउंट के सामने भी ब्लू टिक लग गया है।

ढेरों ट्विटर यूजर्स यह देखकर हैरान रह गए कि जीसस क्राइस्ट के ट्विटर अकाउंट को अब वेरिफिकेशन टिक मिल गया है। ऐसा क्यों हुआ समझना मुश्किल नहीं है और जीसस क्राइस्ट की तर्ज पर दूसरे अकाउंट्स भी अब ब्लू टिक खरीद सकते हैं। चुनिंदा देशों में नया बदलाव लागू हो गया है और ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के नाम के सामने अब वेरिफिकेशन ब्लू टिक दिखाया जा रहा है।

जीसस क्राइस्ट के हैं 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
ट्विटर पर जीसस क्राइस्ट का फेक अकाउंट साल 2006 से मौजूद है और इसके बायो में ‘कारपेंटर,हीलर एंड गॉड’ लिखा हुआ है। इस प्रोफाइल पर जीसस क्राइस्ट के विकीपीडिया पेज को लिंक किया गया है। इस प्रोफाइल के सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अब यह वेरिफाइड भी हो चुका है।

अन्य फेक अकाउंट्स को भी मिल रहा ब्लू टिक
जीसस क्राइस्ट अकेला फेक अकाउंट नहीं है, जिसे ब्लू टिक मिला है। गेमिंग कैरेक्टर सुपर मारियो और अन्य दूसरे अकाउंट्स को भी अब ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करते हुए ब्लू टिक मिल रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे ढेरों अकाउंट्स पर ब्लू टिक देखने को मिल सकता है और ढेरों यूजर्स इस बात से नाखुश हैं। कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इस तरह ऑथेंटिक अकाउंट्स की पहचान करना मुश्किल हो जाएगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...