5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भारतीय मूल के युवक अभिषेक कोली का मिला शव, एक...

अमेरिका में भारतीय मूल के युवक अभिषेक कोली का मिला शव, एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी लापता होने की रिपोर्ट

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के टेक्सास के प्रिंसटन में एक भारतीय मूल युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिषेक कोली के रूप में हु्ई। कोली का शव रविवार (23 मार्च) को बरामद हुआ। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन जांच जारी है।

अभिषेक कोली मूल रूप से आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा के रहने वाले थे। मृत पाए जाने से एक दिन पहले उनके लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और समुदाय के सदस्यों ने तलाशी अभियान चलाया। अगले दिन उनका शव बरामद हुआ, जिससे उनका परिवार और प्रियजन सदमे में हैं।

आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे अभिषेक कोली
कोली की शादी को एक साल हुआ था। वह प्रिंसटन में रहने से पहले अपनी पत्नी के साथ एरिजोना के फीनिक्स में रहते थे। उसके जुड़वां भाई अरविंद कोली ने बताया कि अभिषेक पिछले छह महीनों से बेरोजगार थे और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे।अरविंद ने कहा, “उनका अचानक चले जाना हमारे लिए असहनीय क्षति है… हम बिना किसी वित्तीय चिंता के उनकी याद को गरिमा के साथ सम्मान देना चाहते हैं।”

शव भारत लाने के लिए गोफंडमी पर चलाया अभियान
अंतिम संस्कार के खर्चों को पूरा करने और उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए अरविंद ने गोफंडमी अभियान शुरू किया, जिसके तहत 24 घंटे से भी कम समय में 59,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की राशि जुटाई जा चुकी है। यह समर्थन भारतीय-अमेरिकियों के बीच समुदाय की मजबूत भावना को उजागर करता है और अमेरिका में तेलुगु समुदाय ने फाइनेंशियल और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए कदम बढ़ाया है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...