11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन-फ्रांस ने ट्रंप की दुत्कार का लिया बदला, जेलेंस्की का जोरदार स्वागत,...

ब्रिटेन-फ्रांस ने ट्रंप की दुत्कार का लिया बदला, जेलेंस्की का जोरदार स्वागत, बनाएंगे यूक्रेन युद्धविराम योजना

Published on

लंदन

ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन एक युद्धविराम योजना पर काम करने के लिए सहमत हो गए हैं, जिसे अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने यह जानकारी दी। स्टार्मर ने युद्ध समाप्त करने पर चर्चा के लिए यूरोपीय नेताओं के साथ रविवार को आयोजित शिखर सम्मेलन से पहले यह बात कही। स्टॉर्मर ने कहा कि यह योजना चार देशों के नेताओं के बीच बातचीत के बाद सामने आई है।

शिखर सम्मेलन में छाई रही ओवल ऑफिस की घटना
लेकिन, रविवार को यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में ‘ओवल ऑफिस’ की घटना छाई रही। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में हुई तीखी बहस के एक दिन बाद यह योजना सामने आई है।

ब्रिटेन-फ्रांस बनाएंगे युद्धविराम योजना
स्टॉर्मर ने कहा कि उनका ध्यान शांति वार्ता बहाल करने के लिए सेतु बनने पर है। उन्होंने इसे “बयानबाजी तेज करने” के बजाय ट्रंप, जेलेंस्की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फिर से जुड़ने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया। स्टॉर्मर ने बीबीसी से कहा, ”अब हम इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ब्रिटेन, फ्रांस और संभवतः एक या दो अन्य देशों के साथ मिलकर यूक्रेन के साथ लड़ाई रोकने की योजना पर काम करेगा, और फिर हम उस योजना पर अमेरिका के साथ चर्चा करेंगे।”

ब्रिटिश पीएम बोले- पुतिन पर भरोसा नहीं
स्टॉर्मर और मैक्रों दोनों ने शुक्रवार को ट्रंप से बात की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा नहीं है, लेकिन ट्रंप पर भरोसा है। उन्होंने कहा, ” क्या मुझे डोनाल्ड ट्रंप की बात पर यकीन करना चाहिए जब वे कहते हैं कि वे स्थायी शांति चाहते हैं? इसका जवाब है हां। ” स्टॉर्मर ने कहा कि अमेरिका से सुरक्षा गारंटी प्राप्त करने के लिए “गहन चर्चा” चल रही है।

स्थायी समझौता चाहता है यूरोप
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ”यदि कोई समझौता होना है, यदि लड़ाई को रोकना है, तो उस समझौते का बचाव करना होगा, क्योंकि सबसे खराब परिणाम यह होगा कि एक अस्थायी युद्ध विराम होगा और फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर से आएंगे। ऐसा पहले भी हो चुका है, मैं समझता हूं कि यह वास्तविक जोखिम है और इसीलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि कोई समझौता हो, तो वह स्थायी समझौता हो, न कि अस्थायी युद्ध विराम।”

स्टॉर्मर बोले- ऐसा मौका जीवन मे सिर्फ एक बार आता है
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने कहा कि वह यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। स्टार्मर ने कहा, “हमारे पास यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आने का अवसर है, जो उनकी संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। अब समय आ गया है कि हम यूक्रेन के लिए सर्वोत्तम परिणाम की गारंटी देने, यूरोपीय सुरक्षा की रक्षा करने तथा हमारे सामूहिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एकजुट हों।”

शिखर सम्मेलन में कौन-कौन हुआ शामिल
इस शिखर सम्मेलन में फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, कनाडा, फिनलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य और रोमानिया के नेता भी शामिल हो रहे हैं। तुर्किये के विदेश मंत्री, नाटो महासचिव तथा यूरोपीय आयोग और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष भी इसमें भाग ले रहे हैं। इससे पहले, वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में हुई तीखी बहस के एक दिन बाद ब्रिटेन आए यूक्रेन के राष्ट्रपति को ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने गले लगाया और कहा कि उन्हें देश का अटूट समर्थन प्राप्त है।

जेलेंस्की का लंदन में जोरदार स्वागत
जेलेंस्की शनिवार को जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ पहुंचे तो वहां बाहर एकत्र लोग उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। स्टार्मर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को गले लगाया और वह उन्हें अंदर ले गए। दोनों नेताओं की मुलाकात लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक की पूर्व संध्या पर हुई। इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अगर अमेरिका यूक्रेन से समर्थन वापस ले लेता है तो यूरोपीय देश यूक्रेन और खुद की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

जेलेंस्की ने भी दिया धन्यवाद
स्टार्मर ने युद्धग्रस्त देश के नेता से कहा, “और जैसा कि आपने बाहर सड़क पर नारों के जरिए सुना, आपको पूरे ब्रिटेन में समर्थन प्राप्त है।” उन्होंने कहा, “हम आपके साथ, यूक्रेन के साथ खड़े हैं, भले ही इसमें (युद्ध में) कितना भी समय लगे।” जेलेंस्की ने उन्हें और ब्रिटेन के लोगों को उनके समर्थन एवं दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...