10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, दिल्ली वालों को दी खास सलाह,...

कनाडा ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, दिल्ली वालों को दी खास सलाह, पाक बॉर्डर से इतनी बनाएं दूरी

Published on

22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। देश और दुनिया में इस ऑपरेशन की काफी चर्चा हो रही है, हालांकि जंग अभी रुकी नहीं है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कडाना, ब्रिटेन अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, ताकि सभी यात्री सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें और किसी भी तरह के खतरे से बच सकें। आइए जानते हैं, क्या है एडवाइजरी में।

एडवाइजरी में कहा- जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचें
कनाडा ने अपने नागरिकों से आतंकवादी हमलों के जोखिम के कारण पूरे भारत में अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिसमें विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख को छोड़कर) की यात्रा न करने की सलाह दी है। साथ ही नागरिकों को कहा है कि वह सतर्क रहें।

पाकिस्तान बॉर्डर की इन जगहों पर न जानें की दी सलाह
कनाडा एडवाइजरी में, सुरक्षा कारणों को लेकर चिंता जताई है और “अपराध और आतंकवाद के कारण गुजरात, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के 10 किलोमीटर के भीतर यात्राओं से बचने की भी सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा है कि किसी ऐसी जगह पर न जाएं, जहां हिंसा होने की संभावना है।

असम और मणिपुर भी जाने से बचे
कनाडा एडवाइजरी में कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य यानी असम और मणिपुर में, आतंकवाद और उग्रवाद की स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है, ऐसे में सभी कनाडाई नागरिकों को यहां यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...