19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में बहुत जल्द सीजफायर का ऐलान, इजरायल की इन शर्तों को...

गाजा में बहुत जल्द सीजफायर का ऐलान, इजरायल की इन शर्तों को हमास ने किया स्वीकार

Published on

दोहा,

गाजा पट्टी में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए तैयार समझौते की शर्तों को हमास ने स्वीकार कर लिया है. इस समझौते की मध्यस्थता कर रहे कतर ने बताया कि इजरायल और हमास युद्धविराम के करीब पहुंच चुके हैं. बहुत जल्द इसका ऐलान किया जा सकता है. एसोसिएट प्रेस को मसौदे की एक कॉपी प्राप्त की है, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि हमास के एक अधिकारी ने की है.

हालांकि, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि समझौते की बातचीत में प्रगति हुई है, लेकिन विवरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अंतिम मंजूरी के लिए योजना को इजरायली कैबिनेट को प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी. अमेरिका, मिस्र और कतर ने पिछले साल गाजा पट्टी में युद्ध को खत्म करने और बंधकों की रिहाई को सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की थी.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी पुष्टि कर दी है कि गाजा में सीजफायर और हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए चल रही बातचीत सफल होने के कगार पर है. उनका प्रशासन इस मामले पर तत्परता से काम कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और बातचीत में मध्यस्थता कर रहे कतर के शेख से बात भी की है.

जो बाइडेन ने कहा, ”इजराइल और हमास के बीच जंग बहुत जल्द थमने जा रही है. हम उस प्रस्ताव के कगार पर हैं, जिसे मैंने महीनों पहले पेश किया था. मैंने कई वर्षों की सार्वजनिक सेवा से सीखा है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए. मैंने कल इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की है. मैंने आज कतर के अमीर से भी बात की है. मैं जल्द ही राष्ट्रपति से भी बात करने वाला हूं.”

पश्चिमी मीडिया से मिल रही खबरों के मुताबित दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि समझौते के पहले दिन हमास तीन बंधकों को रिहा करेगा, जिसके बाद इजरायल आबादी वाले क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर देगा. इसके सात दिन बाद हमास चार अन्य बंधकों को रिहा कर देगा और इजरायल दक्षिणी इलाक़ों से विस्थापित लोगों को उत्तर की तरफ लौटने की अनुमति देगा.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...