19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचों के ट्रेन हाईजैक करने पर चीन आगबबूला, जिनपिंग ने किया पाकिस्‍तान...

बलूचों के ट्रेन हाईजैक करने पर चीन आगबबूला, जिनपिंग ने किया पाकिस्‍तान को खुलकर सपोर्ट करने का ऐलान

Published on

बीजिंग

पाकिस्‍तान के अशांत बलूचिस्‍तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी के जाफर एक्‍सप्रेस ट्रेन के हाईजैक करने पर चीन की शी जिनपिंग सरकार ने बहुत कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरी ताकत से पाकिस्‍तान सरकार के साथ खड़ा है। चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्‍तान के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इस घटना पर ध्‍यान दिया है और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र में कश्‍मीरी आतंकियों को बचाने वाले चीन की प्रवक्‍ता ने दावा किया कि बीजिंग किसी भी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आम नागरिकों की सुरक्षा में पाकिस्‍तान का दृढ़ता के साथ समर्थन करते हैं।’ उन्‍होंने कहा कि चीन पाकिस्‍तान के साथ आतंकवाद निरोध अभियान और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। चीनी प्रवक्‍ता का इशारा चीनी सेना के पाकिस्‍तान भेजने की ओर था। चीन लगातार पाकिस्‍तान पर दबाव डाल रहा है कि वह अपने नागरिकों और सीपीईसी में किए गए अरबों डॉलर के निवेश की सुरक्षा के लिए अपनी सेना को भेजना चाहता है। हालांकि पाकिस्‍तान इसके लिए तैयार होता नहीं दिख रहा है।

बलूचिस्‍तान में अब तेज हो सकती है लड़ाई
वहीं विश्‍लेषकों का कहना है कि इस हमले के बाद अब पाकिस्‍तान और चीन के बीच सुरक्षा सहयोग और बढ़ सकता है जिससे बलूचिस्‍तान में लड़ाई तेज हो सकती है। बलूचों ने पाकिस्‍तान और चीन की सेना को धमकी दी है कि वे बलूचिस्‍तान को लूटना बंद करें और इस इलाके को खाली कर दें। वहीं अमेरिका ने भी इस हमले की निंदा की है। बलूच विद्रोही अब तक कई चीनी इंजीनियरों की हत्‍या भी कर चुके हैं। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया है कि विद्रोहियों ने एक ट्रेन पर कब्जा करके बंधक बनाए गए 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों की हत्या कर दी। पाकिस्तान सेना के एक जनरल ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने टीवी चैनल ‘दुनिया न्यूज’ को बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया।

लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा, ‘सशस्त्र बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर आज (बुधवार) शाम को अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को ट्रेन पर हमला करके विद्रोहियों ने 21 यात्रियों को मार डाला। उन्होंने बताया कि इस घटना में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के चार जवान भी मारे गए। लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा, ‘सेना ने सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को छुड़ाया।’ अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी तभी विद्रोहियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया।

बीएलए ने ली है ट्रेन हाईजैक करने की जिम्‍मेदारी
‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और छह जवानों को मारने का दावा किया था। लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर करीब एक बजे विद्रोहियों ने ओसीपुर के बोलन दर्रे इलाके में रेलवे पटरी पर धमाका किया और ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया। उन्होंने कहा, ‘सेना, वायुसेना, फ्रंटियर कोर और स्पेशल सर्विसेज ग्रुप के कमांडो की भागीदारी के साथ बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।’ उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान, विद्रोही सैटेलाइट फोन के माध्यम से अफगानिस्तान में अपने मददगारों और आकाओं के संपर्क में रहे, जिससे उनके विदेशी गठजोड़ का पता चलता है।

 

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...