12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव के रक्षा मंत्री का भारत में स्वागत देख बौखलाया चीन, विदेश...

मालदीव के रक्षा मंत्री का भारत में स्वागत देख बौखलाया चीन, विदेश मंत्री को माले भेजा, मुइज्जू से की मुलाकात

Published on

माले

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मालदीव की आकस्मिक यात्रा की और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर चर्चा की। भारत के साथ मालदीव की बढ़ती नजदीकियों के बीच चीनी विदेशी मंत्री ने यह यात्रा की है। कम्युनिस्ट पार्टी के शक्तिशाली पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग ने अपनी एक यात्रा से लौटते वक्त शुक्रवार को (मालदीव की राजधानी) माले में ठहराव के दौरान मुइज्जू से भेंट की। वांग यी माले तब पहुंचे हैं, जब मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून भारत दौरे पर हैं। भारत में मालदीव के रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया है।

चीन के बड़े नेता का पहला मालदीव दौरा
राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कुछ महीनों बाद मुइज्जू ने पिछले साल जनवरी में चीन की यात्रा की थी। उसके बाद किसी बड़े चीनी अधिकारी की यह पहली मालदीव यात्रा थी। मुइज्जू की चीन यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक सहयोगकारी साझेदारी तक बढ़ाया और कुछ प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

वांग यी ने मुइज्जू से क्या कहा
मालदीव मीडिया ने खबर दी कि वांग के साथ अपनी भेंटवार्ता के दौरान मुइज्जू ने दोनों देशों के बीच समझौतों और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) में उल्लिखित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। वांग ने कहा कि मुइज्जू की चीन की सफल राजकीय यात्रा चीन-मालदीव संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।

मुइज्जू ने चीन से की थी दोस्ती की कोशिश
अपने राष्ट्रपति काल के प्रारंभिक महीनों के दौरान, मुइज्जू ने चीन के करीब जाने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी सरकार की नीति में बदलाव किया, भारत के साथ संबंधों में संतुलन बनाया, क्योंकि चुनाव अभियान के दौरान की उनकी मांग पर भारत ने मालदीव में दो हेलीकॉप्टरों और एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान का संचालन करने वाले अपने वायुसेना कर्मियों की जगह नागरिकों को तैनात कर दिया था।

भारत ने खराब संबंध के बावजूद मालदीव की मदद की
इस पूरे प्रकरण ने भारत और मालदीव के बीच संबंधों को काफी हद तक खराब कर दिया था। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में मुइज्जू की भारत यात्रा के बाद संबंधों में कुछ नरमी आई थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत की थी। मालदीव में विदेशी मुद्रा संकट के बाद भारत ने मालदीव को सहायता और वित्तीय सहायता भी बढ़ा दी है। बुधवार को मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने नई दिल्ली का दौरा किया और अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ वार्ता की।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...