16.3 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन को अरबों डॉलर का अफगान खजाना 'लूटना' पड़ा भारी, तखार में...

चीन को अरबों डॉलर का अफगान खजाना ‘लूटना’ पड़ा भारी, तखार में चीनी नागरिक की हत्‍या, जिनपिंग को अब तिहरी टेंशन

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान में सोने से लेकर लिथियम के 1 ट्रिल्‍यन डॉलर के भंडार पर नजरें गड़ाए बैठे चीन को बड़ा झटका लगा है। चीन के एक नागरिक की तखार प्रांत में हत्‍या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह चीनी नागरिक अफगानिस्‍तान की एक खदान में काम करता था और वापस तालकान शहर की ओर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात व्‍यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया और गोली मार दी। चीनी नागरिक के साथ एक दुभाषिया और एक अन्‍य व्‍यक्ति भी चल रहा था। ये दोनों भी गोलीबारी की चपेट में आ गए थे। तालिबानी प्रशासन ने इस दुभाषिए को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। चीन के लिए पाकिस्‍तान और ताजिकिस्‍तान के बाद अब अफगानिस्‍तान से भी टेंशन बढ़ गई है।

अफगान मीडिया के मुताबिक अभी तक इस हत्‍याकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तालिबानी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे हैं और उन्‍होंने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। अभी कुछ दिन पहले ही तजाकिस्‍तान में भी चीनी नागरिकों पर हमला करके एक व्‍यक्ति को मार डाला गया था। यह अफगानिस्‍तान से घुसे एक हमलावर ने किया था। इस हमले में 4 चीनी नागरिक घायल हो गए थे। तजाकिस्‍तान में चीन के नागरिक सोने की एक खान में काम कर रहे थे। इस पूरे ही हिंसाग्रस्‍त इलाके में अब चीनी नागरिक भी निशाना बनाए जाने लगे हैं। वह भी तब जब चीन ने अफगानिस्‍तान, तजाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। चीन तजाकिस्‍तान के अंदर अपना सैन्‍य अड्डा भी बना रहा है।

अफगान ल‍िथियम पर चीन की नजर
अमेरिका के अफगानिस्‍तान से वापसी के बाद चीन ने अपनी धमक बढ़ा दी है। चीन ने अफगानिस्‍तान के तालिबानी राजदूत को मान्‍यता दे दी है। यही नहीं चीन ने अफगानिस्‍तान के अंदर से तेल निकालना भी शुरू कर दिया है। अब चीन की नजर अफगानिस्‍तान के हर तरफ भरे पड़े खनिजों पर है जिसमें लिथियम, सोना जैसे बहुमूल्‍य खनिज शामिल हैं। अफगानिस्‍तान के अंदर 1 ट्रिल्‍यन डॉलर के खनिज भंडार मौजूद हैं। इसी वजह से चीन अब बड़े पैमाने पर अफगान खदानों में निवेश कर रहा है। आज दुनिया में लिथियम की भारी मांग है और कहा जाता है कि अफगानिस्‍तान लिथियम का सऊदी अरब बन सकता है।

चीन ने गिराईं 16 हजार मस्जिदें, जानें ‘सांस्कृतिक नरसंहार’ का सच
दुनिया में जिस तरह से ईवी, मोबाइल, कंप्‍यूटर, पावर टूल और बैट्री स्‍टोरेज बनाने के लिए लिथियम की बहुत मांग है। चीन को ऐसे खनिजों को निकालने और उसे रिफाइन करने में महारत हासिल है। चीन इसलिए भी अफगानिस्‍तान से दोस्‍ती बढ़ा रहा है जिससे उइगर मुस्लिम विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके जो शिंजियांग प्रांत में सक्रिय हैं। चीन का यह लालच अब भारी पड़ रहा है और अब उसके नागरिक भी मारे जाने लगे हैं। इससे पहले पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत में भी चीन के कई नागरिकों की अब तक हत्‍या हो चुकी है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...