2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने बढ़ाई टेंशन... दुश्मन देश में परमाणु सुनामी ला सकता है...

चीन ने बढ़ाई टेंशन… दुश्मन देश में परमाणु सुनामी ला सकता है न्यूक्लियर रिएक्टर से लैस नया हथियार

Published on

बीजिंग

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका से उलझा चीन डिस्पोजेबल परमाण रिएक्टर बना रहा है। इस रिएक्टर को लंबी दूरी के टारपीडो में लगाया जाएगा। इन टारपीडो के जरिए चीनी नौसेना समुद्र के नीचे परमाणु सुनामी ला सकती है। चीनी रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक रिसर्च टीम ने एक छोटे, कम लागत वाले परमाणु रिएक्टर के लिए वैचारिक डिजाइन को पूरा कर लिया है। इसके जरिए चीनी रिसर्चर रूस पोसीडॉन मानव रहित पनडुब्बी का एक मिनी वर्जन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पोसीडॉन परमाणु ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला ज्ञात वॉटर ड्रोन है। रूस के इस ड्रोन को दुनिया के सबसे बड़ी पनडुब्बी बेलगोरोड में तैनात किया गया है। यह हथियार किसी भी देश के समुद्र तट पर परमाणु सुनामी ला सकता है।

टारपीडो ट्यूब में फिट हो सकता है परमाणु रिएक्टर
चीनी रिसर्च टीम ने कहा कि पोसीडॉन का बड़े पैमाने पर उत्पादन नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह बहुत बड़ा, महंगा और विनाशकारी है। वहीं, नए ‘डिस्पोजेबल’ परमाणु रिएक्टर को एक मानक टारपीडो ट्यूब में फिट किया जा सकता है। इस टारपीडो को किसी भी पनडुब्बी या युद्धपोत से बड़ी संख्या में लॉन्च किया जा सकता है। टारपीडो डिस्पोजेबल परमाणु रिएक्टर के जरिए हमला करने से पहले 200 घंटे तक 30 समुद्री मील (56 किमी / घंटा या 35 मील प्रति घंटे) से अधिक की स्पीड से चल सकता है। इतना ही नहीं, हमला करने से पहले यह अपने परमाणु रिएक्टर को समुद्र में ही गिरा देगा और उसके बार पारंपरिक वारहेड के जरिए निशाना साधेगा।

चीनी वैज्ञानिक ने समझाया डिस्पोजेबल परमाणु रिएक्टर और पोसीडॉन में अंतर
चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के प्रमुख वैज्ञानिक गुओ जियान ने कहा कि उनके डिस्पोजेबल परमाणु रिएक्टर और रूस के पोसीडॉन के बीच एक बुनियादी अंतर है। इस महीने चाइना शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के पीयर-रिव्यू जर्नल ऑफ अनमैन्ड अंडरसीज सिस्टम्स में प्रकाशित एक पेपर में गुओ जियान ने कहा कि यह हाई फ्रैक्सिबिलिटी और कम कीमत वाला रिएक्टर होगा। परमाणु ऊर्जा से चलने और अनमैंड रहने के कारण इन्हें किसी पनडुब्बी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दो मेगाटन परमाणु वारहेड के साथ हमला कर सकता है पोसीडॉन
रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पोसीडॉन दो मेगाटन परमाणु वारहेड के साथ हमला कर सकता है। इसके हमले से किसी भी तटीय शहर में परमाणु सुनामी आ सकती है। पोसीडॉन का हमला हिरोशिमा में हुए परमाणु हमले से करीब 100 गुना अधिक ताकतवर होगा। लेकिन चीनी शोधकर्ताओं ने कहा कि पोसीडॉन की तरह के हथियार के इस्तेमाल से दुनिया को खत्म करने वाला परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है। इस कारण कम ही संभावना है कि इस हथियार का इस्तेमाल कभी हो सकता है।

चीन में अंडर वॉटर ड्रोन की बढ़ रही मांग को पूरा करेगा यह रिएक्टर
गुओ जियान ने कहा कि चीन में छोटे, हाई स्पीड, लंबी दूरी के अंडर वॉटर ड्रोन की मांग बढ़ रही है। इनका उपयोग टोही, ट्रैकिंग, हमले और स्ट्रैटजिक स्ट्राइक में किया जा सकता है। ऐसे में डिस्पोजेबल परमाणु रिएक्टर्स इन मिशनों को समर्थन देने के लिए भारी मात्रा में ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं, लेकिन अधिकांश रिएक्टर एक परिष्कृत संरचना और उच्च लागत के साथ आते हैं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...