16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने आसमान में उतारा उड़ता रडार KJ-3000, अमेरिकी F22 और F35...

चीन ने आसमान में उतारा उड़ता रडार KJ-3000, अमेरिकी F22 और F35 के लिए बनेगा काल

Published on

बीजिंग

अपने दो छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की पहली उड़ान भरने के बाद चीन ने एक बार फिर दुनिया को हैरान किया है। चीन ने अपने नए KJ-3000 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) विमान को पहली बार आसमान में उड़ाया है। इसे फ्लाइंग रडार भी कहा जाता है। हालांकि, इस उड़ान की तारीख के बारे में पता नहीं है, लेकिन माना जाता है कि इसे हाल ही में संचालित किया गया है। दिसम्बर के आखिर में सोशल मीडिया पर KJ-3000 की उड़ान की कुछ तस्वीरें प्रकाशित की गईं हैं। सैन्य विश्लेषकों ने इसे चीन का एक और आश्चर्य बताया है।

चीन ने KJ-3000 की उड़ान के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस घटनाक्रम ने सैन्य विशेषज्ञों को रोमांचित कर दिया है। केजे-3000 पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स के Y-20 परिवहन विमान पर आधारित है और यह चीन के प्रारंभिक चेतावनी विमानों (Early Warning Planes) के शस्त्रागार में लेटेस्ट है।

केजे-3000 की खासियत
KJ-3000 एक इलेक्ट्रॉनिक निगरानी विमान है, जिसे किसी भी बड़ी चीनी बल के लिए महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाने, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और सिचुएशनल अवेयरनेस के लिए डिजाइन किया गया है। दुनिया की कोई वायु सेना इस तरह के संयोजन का इस्तेमाल नहीं करती है। हालांकि, चीन ने अभी तक केजे-3000 के बारे में बहुत कम जानकारी साझा की है। विमान की धुंधली तस्वीरों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसमें एक बड़ा रोटोटोम है और इसकी पूंछ उभरी हुई है।

रोटोडोम एक डिस्कस के आकार का घूमने वाला रेडोम है, जो 360 डिग्री कवरेज प्रदान करके लक्ष्यों का पता लगाने और ट्रैकिंग की अनुमति देता है। कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि विमान की पूंछ पर उभार एडवांस संचार प्रणालियों के एकीकरण से संबंधित हो सकता है। विमान में घरेलू रूप से निर्मित WS-20 हाई-बाईपास टर्बोफैन इंजन लगा हुआ है। इससे लगभग 31000 पाउंड का थ्रस्ट पैदा करने का अनुमान है।

अमेरिका और जापान की बढ़ेगी मुश्किल
यह विशालकाय हवाई मशीन ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर आसमान में छा सकती है और अमेरिकी, जापानी या अन्य सहयोगी सेनाओं पर नजर रख सकती है जो ताइवान पर चीन के संभावित हमले को मुश्किल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका और कई अन्य आधुनिक सेनाओं के पास इस तरह के विमान हैं, लेकिन वे केजे-3000 जितने बड़े नहीं हैं।

रडार सिस्टम अमेरिका के लिए असल समस्या होगा। माना जाता है कि केजे-3000 पर रडार डिटेक्शन रेंज 372 मील और 621 मील के बीच है। यह कथित तौर पर अमेरिकी स्टील्थ युद्धक विमानों F-22 और F-35 को पकड़ सकता है। यह एक बार में 100 लक्ष्यों को ट्रैक करता है। इसके साथ ही 66 टन भार का पेलोड लेकर जा सकता है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...