9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया के दरवाजे पर चीन ने भेज दी अपनी नेवी, शुरू किया...

ऑस्ट्रेलिया के दरवाजे पर चीन ने भेज दी अपनी नेवी, शुरू किया युद्धाभ्यास, ड्रैगन के पहुंचने के बाद अलर्ट पर देश

Published on

सिडनी

चीनी नौसेना के एक युद्धाभ्यास ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हलचल मचा दी है। चीनी नौसेना के जहाजों का समूह को असामान्य रूप से दक्षिणी जलक्षेत्र में देखा गया, जिसमें एक शक्तिशाली युद्धपोत भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया ने उसके देश के हवाई अड्डों और न्यूजीलैंड के बीच उड़ान संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को चेतावनी दी है कि चीनी युद्धपोत तस्मान सागर में युद्धाभ्यास कर रहे हैं जिसके मद्देनजर वे सावधान रहें। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तस्मान सागर दक्षिण प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच स्थित है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर अभ्यास
वोंग ने ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ की उस खबर की पुष्टि की कि नियामक ‘एयरसर्विसेज ऑस्ट्रेलिया’ ने वाणिज्यिक पायलट्स को दोनों देशों के बीच हवाई क्षेत्र में संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी है, क्योंकि चीन के तीन युद्धपोत ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर अभ्यास कर रहे हैं।

कई उड़ानों के रूट बदले
एबीसी की खबर के अनुसार, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया चीन के साथ उसके नौसैनिक अभ्यासों, ‘विशेष रूप से गोलीबारी के अभ्यासों’ के बारे में अधिसूचना और पारदर्शिता पर चर्चा कर रहा है।

चीनी युद्धपोतों पर रखी जा रही नजर
ऑस्ट्रेलियाई सैन्य जहाज और विमान कई दिनों से चीनी युद्धपोतों पर नजर रख रहे हैं क्योंकि ये युद्धपोत ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट से अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से गुजर रहे हैं। ‘आस्ट्रेलिया एवं अंतरराष्ट्रीय पायलट संगठन’ के उपाध्यक्ष कैप्टन स्टीव कॉर्नेल ने इस बात की आलोचना की कि चीन ने यहां अभ्यास करने का निर्णय किया।

चीनी युद्धपोतों का आना सामान्य नहीं
कॉर्नेल ने एक बयान में कहा, ‘दुनिया के इस हिस्से में चीनी युद्धपोतों का होना सामान्य बात नहीं है। पायलटों को अक्सर ही बाधाओं का सामना करना पड़ता है, चाहे वह इस तरह के सैन्य अभ्यासों से हो या रॉकेट प्रक्षेपण, अंतरिक्ष मलबे या ज्वालामुखी विस्फोट जैसी अन्य घटनाओं से हो।’ अधिकारियों का कहना है कि चीनी नौसेना के कार्य समूह शायद ही कभी इस ओर आते हैं। यहां जो पोत अभ्यास कर रहे हैं, उसमें फ्रिगेट हेंगयांग, क्रूजर जूनी और वेईशानहू शामिल हैं। चीन की सेना ने नौसेना के जहाजों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...