17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की सेना अचानक कर सकती है 'हमला', देंगे मुंहतोड़ जवाब, ताइवान...

चीन की सेना अचानक कर सकती है ‘हमला’, देंगे मुंहतोड़ जवाब, ताइवान ने दी चेतावनी, छिड़ेगा युद्ध?

Published on

ताइपे

रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच दक्षिण चीन सागर में चीन और ताइवान में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्री चियू कूओ चेंग ने कहा कि चीन की सेना अपने क्षेत्र के नजदीक स्थित ताइवानी इलाकों में ‘अचानक घुसपैठ’ कर सकती है और हमें इसके लिए अलर्ट रहना होगा। ताइवानी रक्षा मंत्री ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब ताइवान जलडमरूमध्‍य में तनाव बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है। चीन की सेना और नौसेना लगातार ताइवान को डराने में लगी हुई है।

चीन की सेना ने अब तक ताइवान के चारों ओर डराने वाली हरकतें की हैं लेकिन उसने ताइवान के कब्‍जे वाले किसी इलाके में घुसपैठ नहीं किया है। हालांकि पिछले साल ताइवान के चीन से सटे एक टापू पर चीनी ड्रोन घुस आया था। ताइवान की संसद में दिए अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन की सेना यह बहाना ढूढ़ सकती है कि ताइवान के क्षेत्रीय हवाई और समुद्री इलाके में कैसे घुसा जाए। ताइवान इस समय अमेरिका के साथ बड़े पैमाने पर हथियार खरीद रहा है जिससे चीन बुरी तरह से भड़का हुआ है।

चीन ने भी ताइवान को दी चेतावनी
ताइवान के एक शासन वाला एक टापू चीन के तट से मात्र 22 किमी की दूरी पर है और ताइवान को इसी को लेकर डर सता रहा है। ताइवानी रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मैं इसलिए इस साल विशेष रूप से यह बयान दे रहा हूं क्‍योंकि वे इस तरह की तैयारी कर रहे हैं।’ इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता माओ निंग ने कहा कि हम अपनी संप्रभुता की रक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के लिए जोरदार कदम उठाएंगे। ताइवान ने कहा है कि वह अपने आत्‍मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करेगा और अगर चीन की सेनाएं उसके इलाके में घुसीं तो वह जवाबी हमला करेगा।

इससे पहले पिछले साल चीन ने अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइपे की यात्रा के बाद ताइवान के चारों ही ओर बहुत बड़े पैमाने पर सैन्‍य अभ्‍यास किया था। ताइवानी रक्षा मंत्री ने आगाह किया कि चीन बहाना लेकर संकट को पैदा करना चाहता है। इसमें विदेशी सरकारों के वरिष्‍ठ अधिकारियों का ताइवान दौरा शामिल है। उन्‍होंने बताया कि अमेरिका के ताइवान के अंदर हथियार जमा करने को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिका ही ताइवान को सबसे ज्‍यादा हथियार देता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...