7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईसाई धर्मगुरु ने कीं 20 शादियां, 9 साल की लड़की को बनाया...

ईसाई धर्मगुरु ने कीं 20 शादियां, 9 साल की लड़की को बनाया पत्नी, अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

एक धार्मिक नेता पर 20 महिलाओं से शादी करने का आरोप लगा है. उसने 9 साल तक की छोटी लड़कियों से भी शादी की थी. सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उसने अपनी बेटी से भी शादी कर ली थी. ये खुलासा अमेरिकी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस एफबीआई के दस्तावेजों से हुआ है.

मामला अमेरिका के एरिजोना का है. 46 साल के सैमुअल रैपिले बेटमैन एक धार्मिक ग्रुप के नेता थे. इसे फंडामेंटलिस्ट चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स के नाम से जाना जाता है. ये ग्रुप एक से ज्यादा शादियों को मानता है.साल 2019 में जब इस ग्रुप में 50 लोग शामिल हो गए तो बेटमैन खुद को धर्म गुरु होने का दावा करने लगा. इसके बाद उसने अपने टीनेज बेटी से शादी की घोषणा कर दी.

एफबीआई ने बेटमैन पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए. दावा किया गया है उसने 20 लड़कयों से शादी की है. इनमें से ज्यादातर लड़कियां 15 साल से कम उम्र की हैं. बेटमैन पर पत्नियों को ग्रुप सेक्स और चाइल्ड सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए मजबूर करने के भी आरोप हैं.

Salt Lake Tribune की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बार तो बेटमैन ने अपने तीन पुरुष फॉलोअर्स को बेटियों के साथ संबंध बनाने का भी आदेश दिया था. इनमें से एक लड़की सिर्फ 12 साल की थी. उसने कहा कि लड़कियों ने प्रभु के लिए बलिदान किया है.

इसी साल के सितंबर महीने से बेटमैन का पतन शुरू हुआ. जब उसे पहली बार लोकल पुलिस ने एक ट्रेलर से नाबालिग लड़कियों को राज्य की सीमा पार करते पकड़ा था. तब उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चाइल्ड एब्यूज का मामला चलाया गया था. लेकिन उसने बेल के लिए अप्लाई किया और वह जेल से बाहर आ गया.

हालांकि, बेटमैन को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर रिकॉर्ड्स को नष्ट करने का आरोप लगाया गया. इसके अलावा उसने महिलाओं और लड़कियों को पासपोर्ट बनवाने को कहा था. इस घटना के बाद बेटमैन के दो घरों पर एफबीआई ने छापेमारी की और 9 लड़कियों को सुरक्षित कस्टडी में ले लिया.अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज केमिली बाइबिल का आदेश है कि जब तक मामले पर कोर्ट में सुनवाई ना हो जाए तब तक बेटमैन को जेल में ही रखा जाए.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...