6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान को खतरनाक परमाणु और मिसाइल तकनीक दे रही थीं कंपनियां,अमेरिका ने...

पाकिस्‍तान को खतरनाक परमाणु और मिसाइल तकनीक दे रही थीं कंपनियां,अमेरिका ने लगाया बैन

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने पाकिस्‍तान को खतरनाक परमाणु तकनीक देने के लिए कई पाकिस्‍तानी कंपनियों पर बैन लगा दिया है। अमेरिका ने कुल 24 कंपनियों पर निर्यात प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका ने कहा कि ये कंपनियां रूस को सैन्‍य या रक्षा उद्योग को मदद कर रही थीं। साथ ही वे पाकिस्‍तान के परमाणु गतिविधियों या ईरान की एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी को मदद दे रही थी। बाइडन प्रशासन ने कहा कि ये कंपनियां पाकिस्‍तान के असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम को सामानों की आपूर्ति कर खतरा पैदा कर रही थीं।

इन कंपनियों पर पाकिस्‍तान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल तकनीक के प्रसार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का खतरा है। पाकिस्‍तान में संदिग्‍ध गतिवधियों में शामिल किसी भी कंपनी ने अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिका के इस ऐलान से पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को झटका लगा है जो पाकिस्‍तान की परमाणु ताकत को बढ़ा रहे हैं। अमेरिका के कामर्स डिपार्टमेंट ने कहा कि जिन कंपनियों पर अमेरिका ने बैन लगाया है, वे लाटव‍िया, पाकिस्‍तान, रूस, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड की हैं। इन्‍हें अमेरिका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति की चिंताओं को देखते हुए प्रतिबंधित किया गया है।

एक्‍यू खान ने उत्‍तर कोरिया को दी थी परमाणु तकनीक
अमेरिका ने यूक्रेन में भीषण हमले कर रहे रूस की मदद करने वाली कंपनियों पर भी बैन लगा दिया है। इनमें लाटविया की फाइबर ऑप्टिक सॉल्‍यूशन भी शामिल है जो रूस को उपकरणों की आपूर्ति करती है। अमेरिका ने रूसी सेना की मदद करने वाली कंपनियों को दंडित करने के लिए एक्‍सपोर्ट कंट्रोल नीति बनाई है। इन कंपनियों को अब अमेरिकी उपकरणों की खरीद में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि पाकिस्‍तान की परमाणु तस्‍करी का इतिहास रहा है।

यही वजह है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देशों में पाकिस्‍तान को बहुत संदेह की दृष्टि से देखा जाता है। पाकिस्‍तान के परमाणु वैज्ञानिक एक्‍यू खान ने उत्‍तर कोरिया और लीबिया को परमाणु तकनीक की तस्‍करी की थी। जब इस खतरनाक मामले का खुलासा हुआ तो पाकिस्‍तानी परमाणु बम के जनक एक्‍यू खान को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। पाकिस्‍तान ने परमाणु तकनीक देकर उत्‍तर कोरिया से मिसाइल तकनीक खरीदी थी ताकि भारत के खिलाफ अपनी तैयारी को मजबूत किया जा सके।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...